
राहुल गांधी ने ट्रंप को दी बधाई, कमला हैरिस को भी पत्र लिखकर बताया साहसिक महिला
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनने पर पत्र लिखकर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में भारत-अमेरिकी रिश्ते मजबूत होंगे. राहुल गांधी ने सिर्फ ट्रंप को ही नहीं, बल्कि कमला हैरिस को भी पत्र लिखा है और उनके साहस की तारीफ की है.
अमेरिकी चुनावों के नतीजे आने के बाद दुनियाभर के तमाम नेता डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी. इसी बीच अब विपक्ष नेता राहुल गांधी ने भी ट्रंप को राष्ट्रपति बनने पर एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने जीत की बधाई दी.
राहुल ने उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका आगे साथ मिलकर काम करेंगे. राहुल गांधी ने सिर्फ ट्रंप को ही नहीं, बल्कि कमला हैरिस, जो ट्रंप के विपक्ष में खड़ी थीं उन्हें भी पत्र लिखकर उनके साहस की सराहना की है. राहुल गांधी ने ये पत्र 7 नवंबर को लिखा.
राहुल का ट्रंप को पत्र
राहुल गांधी ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आपको चुने जाने पर बधाई देता हूं. अमेरिका के लोगों ने भविष्य में आपके दृष्टिकोण पर भरोसा किया है. भारत और अमेरिका लोकतांत्रिक मूल्यों पर एक ऐतिहासिक मित्रता साझा करता है. हमें भरोसा है कि आपके नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि हम ऐसे ही भारत और अमेरिका के नागरिकों के लिए कई सारे मौकों को बढ़ाने का काम करते रहेंगे. मैं आपको अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने की शुभकामनाएं देता हूं.'
पत्र में की कमला के साहस की बढ़ाई

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











