
राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में दूसरे दिन भी की सेवा, SGPC ने पूछा- राजनीति करने आए या पश्चाताप?
AajTak
राहुल गांधी मंगलवार को एक बार फिर अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे. यहां उन्होंने लंगर घर में महिलाओं के साथ सब्जी काटी और लहसुन छीला, फिर जूठे बर्तन धोए. हॉल में जाकर लंगर बांटा. वहीं राहुल के दौरे पर एसजीपीसी ने सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को एक बार फिर अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे. यहां उन्होंने लंगर घर में महिलाओं के साथ सब्जी काटी और लहसुन छीला, फिर जूठे बर्तन धोए. हॉल में जाकर लंगर बांटा. इसके बाद श्रद्धालुओं के जूते संभालने की सेवा भी की. वहीं राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सवाल भी उठाए हैं. SGPC ने कहा कि ये पश्चाताप नहीं है.
राहुल गांधी इससे पहले सोमवार को भी गोल्डन टेंपल पहुंचे थे. यहां उन्होंने देर रात तक सेवा की थी. इस दौरान उन्होंने काफी समय तक पानी की सेवा की. लोग खुद करीब जाकर उनसे बात भी कर रहे थे और पानी भी ले रहे थे.
SGPC महासचिव गुरुचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि राहुल गांधी यहां पश्चाताप करने आए या राजनीति, इसका जवाब जरूर दें. जब राहुल गांधी यहां आए हैं तो उन्हें जरूर दिखाई दिया होगा कि ये अकाल तख्त है. उन्हें देखना चाहिए था कि जहां वो नतमस्तक हुए हैं, वहां जो ग्रंथी था, उसको गोली से शहीदी मिली थी और गुरुग्रंथ साहिब के बीच गोली लगी थी. ये तस्वीर उनको देखनी चाहिए थी कि मेरी दादी ने जिसे ढहा दिया था, लेकिन ये अभी भी वैसे ही खड़ा हुआ है.
'पिता-दादी के कार्यों को जस्टिफाई करें या माफी मांगें'

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










