
राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के नए आरोपों से महाराष्ट्र में सियासी घमासान, विपक्ष ने मांगा फडणवीस का इस्तीफा
AajTak
राहुल गांधी के आरोपों को गंभीर बताते हुए शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) ने चुनाव आयोग (ECI) की निष्ठा पर सवाल उठाए. पार्टी के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि राहुल गांधी ने दिखाया है कि कैसे मतदाता सूची से नाम संदिग्ध तरीकों से हटाए जा रहे हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नए आरोपों ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है. उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि “वोट चोरी” करके लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है. उन्होंने महाराष्ट्र की एक विधानसभा सीट सहित देश के कई हिस्सों में 'वोट चोरी' का आरोप लगाया, जिसके बाद विपक्ष ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफे की मांग की है.
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले की राजुरा विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां वोटों में हेरफेर के लिए ऑटोमेटेड सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल हुआ.
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर “लोकतंत्र नष्ट करने वालों को बचाने” का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थकों के नाम योजनाबद्ध तरीके से मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक-महाराष्ट्र की 'वोट चोरी' के सबूत दिखाकर राहुल गांधी साध रहे हैं बिहार की चुनावी लड़ाई?
विपक्ष ने मांगा सीएम का इस्तीफा
कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने इसे लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफ़े की मांग की है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया कि राजुरा विधानसभा क्षेत्र में 6,850 वोटों में हेराफेरी हुई और इस मामले में खुद राज्य पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








