
राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद अब क्या करेगी कांग्रेस? चिदंबरम ने बताया प्लान
AajTak
राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद आखिर कांग्रेस का प्लान क्या रहने वाला है? किस तरह से कांग्रेस इस मुद्दे को देशव्यापी आंदोलन का रूप देगी. इन सवालों को लेकर ही इंडिया टुडे ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से बात की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की आगे की रणनीति बताई.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस ने देशभर में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इस बीच कांग्रेस को टीएमसी और राजद समेत कई विपक्षी दलों का समर्थन भी मिला है. लेकिन लोगों के जहन में अब यह सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस की आगे की रणनीति आखिर क्या होगी और कांग्रेस इस मुद्दे को किस तरह देशव्यापी बनाएगी? इन सवालों को लेकर इंडिया टुडे ने कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम से बात की. उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस की आगे की रणनीति और प्रदर्शनों के बारे में बताया.
चिदंबरम ने कहा कि इस फैसले से कांग्रेस पार्टी बिल्कुल भी अचंभित नहीं है. हमें (कांग्रेस) पहले से ही अंदाजा था कि इस तरह का निर्णय आ सकता है. राहुल गांधी को भेजे गए सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें भी यही उम्मीद थी सरकार का अगला कदम अब यही होने वाला है.
प्लानिंग के तहत हुआ सब कुछ
उन्होंने आगे कहा कि सब कुछ तयशुदा योजना के तहत किया गया है. अगर इस मसले को थोड़ा पहले से देखना शुरू करेंगे तो पता चलेगा कि सब कुछ प्लानिंग के तहत हुआ है. चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इस तरह का कोई केस नहीं देखा है, जिसमें दोषी को अधिकतम सजा (2 साल) सुनाई हो.
पहले नहीं सुना अधिकतम सजा का केस
चिदंबरम ने आगे कहा कि उन्होंने खुद इस बारे में पड़ताल की. कई जजों के साथ-साथ कानून से जुड़े लोगों से भी बात की. लेकिन उनके जानने वालों ने भी इस तरह के केस में अब तक अधिकतम सजा का मामला नहीं सुना है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







