
राहुल गांधी की यात्रा के तुरंत बाद तेजस्वी को अलग यात्रा निकालने की जरूरत क्यों पड़ गई?
AajTak
बिहार में SIR के मुद्दे पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक साथ वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी, लेकिन अब तेजस्वी अकेले बिहार की यात्रा पर निकलने जा रहे हैं. तेजस्वी जहानाबाद से वैशाली तक का सफर पांच दिन में तय करेंगे. इस दौरान आरजेडी के पक्ष में सियासी माहौल बनाने के साथ-साथ अपनी सियासी ब्रॉडिंग भी करते नजर आएंगे?
बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 20 जिलों में 1300 किलोमीटर की यात्रा निकाली थी. राहुल की 'वोटर अधिकार यात्रा' के समाप्त होने के 15 दिन बाद ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार यात्रा पर निकलने जा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि राहुल की यात्रा के तुरंत बाद ही तेजस्वी यादव को बिहार यात्रा निकालने की ज़रूरत क्यों पड़ गई?
तेजस्वी यादव मंगलवार से 'बिहार अधिकार यात्रा' शुरू कर रहे हैं. तेजस्वी की यात्रा 16 सितंबर को जहानाबाद से शुरू होगी और 20 सितंबर को वैशाली में खत्म होगी. तेजस्वी यादव अपनी 5 दिनों की यात्रा में 10 जिलों से होकर गुजरेंगे. इस दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद करेंगे.
आरजेडी के प्रदेश महासचिव रणविजय साहू ने तेजस्वी यादव की आगामी यात्रा को लेकर संबंधित जिलों के पार्टी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं को यात्रा में शामिल होने के लिए पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया कि बिहार अधिकार यात्रा जिस विधानसभा क्षेत्र से होकर गुज़रेगी, उस क्षेत्र की जनता से तेजस्वी यादव सीधे जनसंवाद करेंगे.
तेजस्वी की बिहार यात्रा का रोडमैप
तेजस्वी यादव की मंगलवार से शुरू हो रही 'बिहार अधिकार यात्रा' का आगाज़ जहानाबाद से होगा. इसके बाद तेजस्वी नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर के रास्ते वैशाली तक का सफर तय करेंगे. इस तरह तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा जिले से होकर गुजरेंगे तो गिरिराज सिंह के गढ़ बेगूसराय और पप्पू यादव के मधेपुरा और सुपौल की यात्रा भी करेंगे.
बिहार के जिन जिलों से होकर तेजस्वी यादव गुजरेंगे, वो इलाका बीजेपी और जेडीयू का मजबूत गढ़ माना जाता है. इस तरह से एक बात साफ है कि तेजस्वी 'बिहार अधिकार यात्रा' के जरिए अपने कमज़ोर माने जाने वाले गढ़ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आरजेडी के पक्ष में सियासी माहौल बनाने की कवायद करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










