
राहुल गांधी का बयान उदयपुर हत्या से जोड़कर ‘झूठ’ फैलाने के लिए माफ़ी मांगे भाजपा: कांग्रेस
The Wire
बीते एक जुलाई को समाचार चैनल ज़ी न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बयान चलाकर कहा था कि वह उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को ‘बच्चा’ बता रहे हैं, जबकि उक्त बयान उन्होंने केरल के वायनाड में उनके कार्यालय में तोड़-फोड़ करने वाले एसएफआई कार्यकर्ताओं के संदर्भ में दिया था. इस मामले में ज़ी न्यूज के एंकर रोहित रंजन, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़, सेना के मेजर सुरेंद्र पूनिया और यूपी विधायक कमलेश सैनी समेत कई अन्य के ख़िलाफ़ जयपुर में केस दर्ज किया गया है.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि वह ‘झूठ’ फैलाने के लिए अपने नेताओं की तरफ से माफी मांगें. 1. @RahulGandhi जी की केरल में अपने दफ़्तर पर SFI कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने वालों को माफ़ करने की बात को Zee news उदयपुर हत्याकांड के दोषियों को माफ़ी के रुप में दिखाता है दुष्प्रचार और झूठ ही भाजपा-RSS की नींव है। उदयपुर हो या वायनाड़, जेएनयू में 'अफजल हम शर्मिंदा हैं' और 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' गैंग के साथ खड़ी रहने वाली कांग्रेस का चरित्र वही रहता है। आज अपने कार्यक्रम में ZeeNews ने श्री राहुल गांधी जी के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी वीडियो दिखाने के लिए माफ़ी माँगी। झूठ फैलाने वाली गोदी मीडिया और Bharat Jalao Party भी सावधान हो जाए- अब झूठ का पर्दाफ़ाश होगा। pic.twitter.com/MeXkkYQ3Nz . @ZeeNews बंद करो…@RahulGandhi के बारे में फ़र्ज़ी न्यूज़ फैलाने के ख़िलाफ़ ZeeNews के दफ़्तर के बाहर @MahilaCongress अध्यक्ष @dnetta जी के आदेश पर हम सब महिलाओं का विरोध प्रदर्शन,अब अपने नेता के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ीवाड़ा हम नहीं सहेंगे।@Jairam_Ramesh @SupriyaShrinate pic.twitter.com/WL8yWSf3j9
दरअसल, बीते एक जुलाई को समाचार चैनल जी न्यूज के प्राइम टाइम शो डीएनए (DNA) ने गांधी का एक वीडियो प्रसारित किया था, जिसमें वह केरल के वायनाड में अपने निर्वाचन क्षेत्र के कार्यालय में तोड़फोड़ के बारे में बात करते नजर आते हैं, लेकिन चैनल ने इस वीडियो और उनके बयान को उदयपुर हत्याकांड पर उनका बयान बताकर चला दिया. 2. इस फ़ेक न्यूज़ को भाजपा नेता सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं देश को नफ़रत की आग में झोंक कर हाथ सेंकने वाली भाजपा-RSS का इतिहास पूरा हिंदुस्तान जानता है। जेहादी आतंक की विषबेल का बीज किसने बोया, किसने सींचा, खुद सोचिए। pic.twitter.com/cBFErZZPyb — Congress (@INCIndia) July 2, 2022 — Nattasha Sharrma नत्ताशा शर्मा🇮🇳 (@Nattashasharrma) July 2, 2022
क्लिप चलाने से पहले एंकर रोहित रंजन ने कहा कि गांधी ने उदयपुर की हत्या पर चौंकाने वाली टिप्पणी की थी. रंजन ने कहा, ‘उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वे उनसे नाराज नहीं हैं.’ 3. क़ानूनी कार्यवाही होगी,सच देखिए पहले pic.twitter.com/PPlpvJAnCY ये देशद्रोही चाहे जितना तोड़ने का काम कर लें, कांग्रेस उससे ज़्यादा भारत जोड़ने का काम करती रहेगी। — RajyavardhanRathore (@Ra_THORe) July 2, 2022
— TeriMonk (@teri_monk) July 2, 2022 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 2, 2022

वर्ष 2020 में बांदीपोरा के भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गिरफ़्तार तीन लोगों को बरी करते हुए एनआईए कोर्ट ने कहा कि इस मामले में बयान देने वाले दो पुलिस अधिकारियों के विरोधाभासी बयान अभियोजन की नैरेटिव का सीधा खंडन हैं. इन दो अधिकारियों ने 'गवाहों के बयानों में हेरफेर' से 'सीधे तौर पर' जांचकर्ताओं को फंसाया.

महाराष्ट्र में गिरफ़्तार किए गए रेप आरोपी स्वयंभू 'धर्मगुरु' मामले में विपक्ष ने उन नेताओं और मंत्रियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है, जिनका अशोक खरात से किसी भी प्रकार का संबंध है. विपक्ष का कहना है कि राजनीतिक नेताओं से साठ-गांठ के चलते संभावना है कि राज्य सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश करेगी.

योगी आदित्यनाथ की पहचान भारत के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर इस वजह से विशेष रही कि उन्होंने एक अभियान चलाकर नफ़रती भाषण और नफ़रती अपराधों के सभी आरोपियों को बरी कर दिया- और इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने ख़ुद से ही की. वे देश के सबसे ज़्यादा ध्रुवीकरण करने वाले, लेकिन साथ ही बेहद लोकप्रिय कट्टरपंथी हिंदुत्ववादी नेताओं में से एक हैं.

महाराष्ट्र के एक स्वयंभू ‘धर्मगुरु’ अशोक खरात को पुलिस ने नासिक से गिरफ़्तार किया है. उन पर एक 35 वर्षीय महिला के साथ तीन साल तक बार-बार रेप करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है. हाल ही में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा उनके पैर धोने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उनका विरोध तेज़ हो गया था.

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उड़ानों में कम से कम 60% सीटों के चयन के लिए कोई शुल्क न लेने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है. समूह का कहना है कि इस कदम से एयलाइंस को हवाई किराए बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.




