
राहुल गांधी का गुजरात चुनाव के लिए 'मिशन 2027' बीजेपी की कितनी फिक्र बढ़ाएगा?
AajTak
सामने बिहार चुनाव है, लेकिन राहुल गांधी अभी से गुजरात में एक्टिव हो गये हैं. कांग्रेस अधिवेशन के तत्काल बाद राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खुली बातचीत में इशारा किया है कि गुजरात कांग्रेस में बड़े पैमाने पर फेरबदल होने हैं, और तीन दशक बाद सत्ता में वापसी की कोशिश की जाएगी - लेकिन नंबर देखें तो कांग्रेस के लिए मिशन असंभव सा लगता है.
राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के नतीजों से बहुत बड़ा सपोर्ट मिला. और, उसी का असर है कि कांग्रेस ने हरियाणा और दिल्ली चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया. झारखंड और महाराष्ट्र में तो कांग्रेस गठबंधन के साथ बनी रही, लेकिन हरियाणा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं हो सका - और अब दिल्ली चुनाव की तरह बिहार में भी कांग्रेस का वैसा ही तेवर नजर आ रहा है.
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने गुजरात पर काम करना शुरू कर दिया है. बिहार में तो चुनाव इसी साल होना है, लेकिन गुजरात में 2027 में, दो साल बाद. कांग्रेस अधिवेशन के बाद तो साफ हो गया है कि राहुल गांधी गुजरात में बिहार से ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं. ये बात तो वैसे भी काफी पहले ही साफ हो गई थी.
लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल गांधी ने कहा था, आप लिखकर ले लो... आपको इंडिया गठबंधन गुजरात में हराने जा रहा है.
तब से अभी तक बस यही फर्क आया है कि दिल्ली के बाद बिहार में भी इंडिया ब्लॉक टूट की कगार पर दिखाई पड़ रहा है, और गुजरात तक बने रहने की तो कोई संभावना ही नहीं दिखाई देती. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर गुजरात में चुनाव लड़े थे, लेकिन विधानसभा में तो दूर दूर तक ऐसा कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है.
ये तो अभी से साफ हो गया है कि कांग्रेस अकेले दम पर बीजेपी से मुकाबले के लिए खुद को तैयार कर रही है. और, तैयारियों में कांग्रेस के भीतर भी आमूल चूल परिवर्तन के संकेत दिये गये हैं - सवाल है कि क्या 10 साल बाद कांग्रेस के नये सिरे से एक्टिव होने से बीजेपी के लिए परेशान होने जैसी कोई बात है क्या?
10 साल बाद कांग्रेस को कितनी उम्मीदें

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







