
राहुल की शादी पर हरियाणावी महिला ने पूछा सवाल, सोनिया बोलीं- आप लड़की ढूंढो ना
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने घर पर आईं सोनीपत की महिलाओं से मुलाकात का वीडियो अपने ट्वटिर पर शेयर किया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं राहुल के लिए तोहफा में दूध-दही, लस्सी, अचार लेकर आईं. उन्होंने सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की और उनके साथ खाना भी खाया.
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोनीपत की किसान महिलाओं से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में एक महिला सोनिया गांधी से बातचीत करते हुए दिखाई दे रही है. वह उनसे राहुल की शादी को लेकर सवाल करती है. इस पर सोनिया ने उससे राहुल गांधी के लिए लड़की ढ़ंढने की बात कहती हैं और इसके बाद सभी ठहाके मारकर हंसने लगते हैं.
राहुल वीडियो शेयर करने के साथ लिखते हैं- मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ! सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना, और खूब सारी मज़ेदार बातें. साथ मिले अनमोल तोहफे - देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार. गांधी परिवार से मुलाकात करने वाली महिलाएं वही हैं, जिनसे राहुल ने इस महीने की शुरुआत में मदीना गांव में मुलाकात की थी. उनके साथ खाना खाया था, उनको दिल्ली अपने घर पर आने का न्योता दिया था.
राहुल गांधी 8 जुलाई को मदीना गांव आए थे. इस दौरान एक महिला ने उनसे कहा थ कि हमें दिल्ली घुमा दो, अपना घर दिखा दो. राहुल गांधी 8 जुलाई को मदीना गांव आए थे. इस दौरान एक महिला ने उनसे कहा थ कि हमें दिल्ली घुमा दो, अपना घर दिखा दो. इस पर राहुल ने उसने कहा था कि मेरे पास तो घर ही नहीं है. मेरा घर सरकार ने ले लिया है. इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी को फोन लगा दिया था और उनसे कहा था कि कुछ महिलाएं आपके घर आना चाहती हैं, आपके साथ खाना खाना चाहती हैं. इस पर प्रियंका ने सभी को आने का न्योता दिया था. इसके बाद 14 जुलाई को करीब 43 महिलाएं उनके घर पहुंची थीं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











