
राहगीरों को लिफ्ट देता... हत्या कर शारीरिक संबंध बनाता, 11 मर्डर करने वाला 'गे सीरियल किलर' अरेस्ट
AajTak
आरोपी सोढ़ी ने पुलिस को बताया कि मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी ने पहले उसके साथ संबंध बनाए फिर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने हरप्रीत की हत्या कर दी. इसके बाद उसने 10 लोगों की हत्याएं कीं.
पंजाब के रूपनगर में पुलिस ने पिछले 18 महीनों में 11 लोगों की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान होशियारपुर जिले के चौरा गांव के राम सरूप उर्फ सोढ़ी के रूप में हुई है, जिसे सोमवार को एक दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान पता चला कि 11 हत्याएं करने वाला 'सीरियल किलर' वही है.
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में राम सरूप ने बताया कि वह समलैंगिक है. वह जिन पुरुषों की हत्या करता, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. वह पुरुषों को अपना शिकार बनाता था, जिन्हें वह अपनी कार में लिफ्ट देता था और फिर उन्हें लूट लेता था. उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता और उसके समलैंगिक होने की बात उजागर ना हो, इसलिए उनकी हत्या कर देता था.
यह भी पढ़ें: लातूर: दो महीने बाद पकड़ा गया दोस्त की हत्या का आरोपी, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा से हुई गिरफ्तारी
सीरियल किलर तक यूं पहुंची पुलिस
रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि जिले में जघन्य अपराधों के मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं. इसी सिलसिले में हत्या के मामलों में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था. कीरतपुर साहिब में एक हत्या के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को 37 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, जो मोदरा टोल प्लाजा पर चाय की रेहड़ी लगाते थे.
पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच में राम सरूप की गिरफ्तारी हुई और बाद में पूछताछ के दौरान अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का खुलासा हुआ. अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि इस मामले के अलावा उसने 10 अन्य हत्याएं की हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में हत्याएं करने की बात भी स्वीकार की है. वह अपने पीड़ितों का गला घोंट देता था, जबकि कुछ मामलों में उसने पुलिस ने कहा कि वह अपने पीड़ितों का गला घोंट देता था जबकि कुछ मामलों में उसने अपराध को अंजाम देने के लिए ईंटों का इस्तेमाल किया था.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









