
'राष्ट्रविरोधी के तौर पर है मेरी पहचान...', परेशान कॉमेडियन का इंस्टाग्राम पर छलका दर्द, मुनव्वर फारूकी संग हुए थे गिरफ्तार
AajTak
नलिन यादव इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर पीथमपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ''मेरे गृहनगर में मेरी नई पहचान एक राष्ट्रविरोधी के तौर पर है. सत्तारूढ़ दल के साथ ज्ञात रूप से जुड़े कुछ लोग मुझे और मेरे भाई को पिछले तीन साल से परेशान कर रहे हैं. ये लोग आपस में रिश्तेदार हैं.''
मध्यप्रदेश के कॉमेडियन नलिन यादव ने आरोप लगाया है कि 'सत्तारूढ़ दल के साथ ज्ञात रूप से जुड़े कुछ लोग' उन्हें और उनके छोटे भाई को पिछले तीन साल से लगातार परेशान कर रहे हैं. हालांकि, BJP ने इस आरोप से इनकार किया और इसे कॉमेडियन की सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की रणनीति करार दिया. उन्होंने यह आरोप धार जिले के पीथमपुर कस्बे में एक शख्स से दो महीने पुराने विवाद के मामले में प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई (बाउंड ओवर) का नोटिस जारी किए जाने के बाद लगाया है.
28 साल के नलिन यादव उन चार लोगों में शामिल हैं जिन्हें हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के विवाद से जुड़े कार्यक्रम में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के साथ शामिल होने के आरोप में एक जनवरी 2021 की रात इंदौर के एक कैफे से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद इन लोगों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया था.
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने यादव को 26 फरवरी 2021 को अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया था.
'राष्ट्रविरोधी के तौर पर है मेरी पहचान'
बता दें कि नलिन यादव इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर पीथमपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ''मेरे गृहनगर में मेरी नई पहचान एक राष्ट्रविरोधी के तौर पर है. सत्तारूढ़ दल के साथ ज्ञात रूप से जुड़े कुछ लोग मुझे और मेरे भाई को पिछले तीन साल से परेशान कर रहे हैं. ये लोग आपस में रिश्तेदार हैं.''
'घर में तीन दिन से ज्यादा नहीं रुक सका'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











