
'राष्ट्रविरोधी, असंवैधानिक और अपमानजनक...', दिल्ली पुलिस द्वारा बांग्ला को 'बांग्लादेशी भाषा' कहे जाने पर भड़कीं ममता बनर्जी
AajTak
दिल्ली पुलिस के एक कथित पत्र को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है. आरोप है कि पुलिस ने बांग्ला भाषा को 'बांग्लादेशी भाषा' कहा है. ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसे संविधान विरोधी करार दिया है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दिल्ली पुलिस पर एक पत्र को लेकर गुस्सा फूटा है. आरोप लगाया गया है कि दिल्ली पुलिस ने बांग्ला भाषा को 'बांग्लादेशी भाषा' कहकर संबोधित किया है. मुख्यमंत्री ममता ने कहा दिल्ली पुलिस के पत्र को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये संविधान विरोधी भाषा है और इसके ज़रिए बंगालियों को अपमानित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ममता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एक कथित पत्र साझा किया है, जिसे दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाने से बंग भवन, दिल्ली को भेजा गया. पत्र में लिखा है, 'इस डॉक्यूमेंट्स का ट्रांसलेशन नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इसमें बांग्लादेशी भाषा लिखा गया है.' यह पत्र भारत में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे आठ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के संबंध में भेजा गया था.
पत्र की वैधता की पुष्टि नहीं
आजतक इस कथित दिल्ली पुलिस के पत्र के प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर पाया है. वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
ममता बनर्जी ने X पर क्या लिखा?
मुख्यमंत्री ममता ने एक्स पर पोस्ट किया, 'अब देखिए कैसे भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सीधे नियंत्रण में काम करने वाली दिल्ली पुलिस बांग्ला को 'बांग्लादेशी भाषा' बता रही है! बांग्ला, जो हमारी मातृभाषा है. रवींद्रनाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद की भाषा. राष्ट्रगान और वंदे मातरम जैसी रचनाएं इसी भाषा में हैं. करोड़ों भारतीय इसी भाषा में बोलते और लिखते हैं. जिसे भारत के संविधान ने मान्यता दी है. अब उसे बांग्लादेशी भाषा बताया जा रहा है!!'
उन्होंने इसे घोर अपमानजनक, राष्ट्रविरोधी और असंवैधानिक बताते हुए कहा है कि इससे देश के सभी बांग्लाभाषी लोगों का अपमान हुआ है. मुख्यमंत्री ममता ने केंद्र की मोदी सरकार को 'बंगाल विरोधी' करार दिया.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






