
राष्ट्रपति भाग गए...सड़क पर जनता का आक्रोश, श्रीलंका के सामने बचे हैं सिर्फ 3 विकल्प
AajTak
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच तीन ऐसे विकल्प सामने आए हैं जो इस देश की आने वाली राजनीति और तकदीर दोनों को तय करने वाले हैं.
श्रीलंका में आर्थिक स्थिति इतनी ज्यादा बिगड़ चुकी है कि इसे संभालना भी अब अपने आप में एक चुनौती साबित होने वाला है. वर्तमान में देश के राष्ट्रपति विदेश भाग चुके हैं, प्रधानमंत्री इस्तीफा दे चुके हैं और सरकारी चैनलों पर जनता ने अपना कब्जा जमा लिया है. ऐसे में श्रीलंका के सामने चुनौतियां तो कई हैं, लेकिन विकल्प सिर्फ तीन.
श्रीलंका में जैसे हालात चल रह हैं, ऐसे में या तो कुछ समय और कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में रानिल विक्रमसिंघे जिम्मेदारी संभालते रहें. दूसरा विकल्प ये है कि विपक्ष की तमाम पार्टियां सारे विवाद पीछे छोड़कर साथ आएं और राजपक्षे सरकार को सत्ता से बेदखल करें. तीसरा विकल्प मिलिट्री शासन का भी खुला है. अब एक-एक कर हर विकल्प को समझते हैं और श्रीलंका की वर्तमान स्थिति से जोड़ने का प्रयास करते हैं.
पहला विकल्प ये है कि रानिल विक्रमसिंघे कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं देते रहें. अब जैसी श्रीलंका में स्थिति चल रही है, उसे देखते हुए ये विकल्प भी सीमित समय के लिए सही साबित हो सकता है. कुछ ना होने से अच्छा कुछ होना है. ऐसे में अगर कोई बड़े पद पर बने रहकर प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालता रहेगा, स्थिति से ज्यादा प्रभावी अंदाज में लड़ा जा सकता है.
लेकिन विक्रमसिंघे के कार्यकारी राष्ट्रपति बने रहने से श्रीलंका के सामने दो बड़ी चुनौतियां भी खड़ी हो सकती हैं. पहली तो ये कि सत्ता में बने रहने के लिए वे कोई भी बड़ा आर्थिक कदम नहीं उठाएंगे, वो रीफॉर्म करने से बचेंगे. दूसरी तरफ ये भी हो सकता है कि लोगों की नजरों में एक कार्यकारी राष्ट्रपति की कोई अहमियत ना रहे और स्थिति अराजसकता की ओर बढ़ जाएं. ऐसे में इस एक विकल्प के साथ उम्मीद के साथ-साथ रिस्क फैक्टर भी जुड़ा हुआ है.
दूसरे विकल्प की बात करें तो ये वर्तमान में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा मुफीद साबित हो सकता है. ऐसा कहा भी जा रहा है कि सभी विपक्षी दल की पार्टियां साथ आकर नई सरकार का गठन करें और फिर कुछ महीनों बाद चुनाव की तैयारी. लेकिन यहां भी एक पेंच फंस रहा है. श्रीलंका की जैसी राजनीति रही है, वहां पर जमीन पर संघर्ष करने वाले की उपस्थिति सदन में कमजोर दिखाई पड़ती है और जो सड़क पर संघर्ष नहीं कर रहा है, सदन में सारी ताकत उसी के पास है.
इसी वजह से पिछले कुछ सालों में राजपक्षे परिवार ने श्रीलंका की राजनीति में अपनी पैठ इतनी मजबूत की है. लेकिन अब क्योंकि उन्हीं की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की वजह से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, ऐसे में विपक्षी पार्टियों को ही पुराने गिले-शिकवे भुलाकर हाथ मिलाना पड़ेगा.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








