
'राष्ट्रपति भवन और PM आवास को छोड़ें प्रदर्शनकारी', श्रीलंका के बार एसोसिएशन की अपील
AajTak
बीएएसएल ने एक बयान में कहा कि वह टेंपल ट्रीज पीएम आवास और राष्ट्रपति भवन में तोड़फोड़ की घटना से बेहद चिंतित हैं और इन परिसरों में रहने वालों से अधिकारियों को सौंपने और इन इमारतों की कस्टडी देने का आह्वान किया.
श्रीलंका में आर्थिक संकट से त्रस्त नागरिक सड़कों पर हैं. प्रदर्शन के नाम पर आगजनी, तोड़फोड़ और बवाल किया जा रहा है. इस बीच, तीन दिन पहले भीड़ ने राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास पर भी कब्जा जमा लिया. यहां भीड़ के खूब इंजॉय करने की तस्वीरें सामने आईं. भीड़ के हिंसक होने और सरकारी भवनों पर कब्जा करने की घटना पर बार एसोसिएशन ऑफ श्रीलंका (BASL) ने आपत्ति जताई है. BASL ने प्रदर्शनकारियों से राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास को अधिकारियों को सौंपने के लिए कहा है.
BASL ने विपक्षी दलों समेत अन्य समूहों के बयानों पर भी चिंता जताई और कहा कि हाल के घटनाक्रम कानून के शासन और संवैधानिक शासन को कमजोर करते हैं. बीएएसएल ने सभी लोगों से संवैधानिक दायरे में रहकर समाधान निकालने और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है.
बीएएसएल ने एक बयान में कहा कि वह टेंपल ट्रीज पीएम आवास और राष्ट्रपति भवन में तोड़फोड़ की घटना से बेहद चिंतित हैं और इन परिसरों में रहने वालों से अधिकारियों को सौंपने और इन इमारतों की कस्टडी देने का आह्वान किया.
बीएएसएल का कहना था कि संविधान और कानून के शासन का पालन करने की जरूरत है. 9 जुलाई की घटनाएं हमारे राष्ट्र के इतिहास में अभूतपूर्व हैं, जो जनता के गहरे असंतोष को दर्शाती हैं. सैकड़ों हजारों प्रदर्शनकारी कोलंबो की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते देखे गए. ये राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ नाराजगी को दर्शाती हैं. पार्टी नेताओं की बैठक के बाद घोषणा कर दी गई है कि नए प्रेसिडेंट का चुनाव 20 जुलाई को होगा.
बार एसोसिएशन ऑफ श्रीलंका (बीएएसएल) सत्ता के सुचारू और शांतिपूर्ण वातावरण के अपने आह्वान को दोहराता है और पार्टी नेताओं द्वारा कम समय-सीमा में चुनाव कराए जाने का स्वागत करता है, जिसका सभी को पालन करना चाहिए.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








