
राष्ट्रपति बाइडेन ने पुतिन को बताया था War Criminal, कौन होते हैं ये?
AajTak
जबसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वॉर क्रिमिनल बता दिया है, इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आखिर ये वॉर क्रिमिनल कौन होते हैं, कैसे कोई वॉर क्रिमिनल घोषित किया जा सकता है?
रूस और यूक्रेन के बीच में जारी जंग जितनी भीषण होती जा रही है. जुबानी वार भी उतने ही तेज हो रहे हैं. अभी तक तो अमेरिका सिर्फ प्रतिबंध लगा रूस के खिलाफ अपना विरोध जता रहा था. लेकिन अब राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक कदम आगे बढ़कर व्लादिमीर पुतिन को वॉर क्रिमिनल बता दिया. उनके इस एक शब्द ने रूस को इतना नाराज कर दिया है कि उसकी तरफ से तरह-तरह की चेतावनियां आना शुरू हो गई हैं.
कौन होते हैं वॉर क्रिमिनल?
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये वॉर क्रिमिनल कौन होते हैं, कैसे किसी नेता को वॉर क्रिमिनल घोषित किया जा सकता है, क्या इसकी कोई तय प्रक्रिया होती है? अब वॉर क्रिमिनल उन्हें कहा जाता है जो युद्ध के दौरान उन तय नियमों का उल्लंघन कर देते हैं जो दुनिया के बड़े देशों द्वारा साथ मिलकर बनाए जाते हैं. ये वो नियम होते हैं जिनके दायरे में रहकर ही किसी देश को युद्ध लड़ना होता है. अगर इन नियमों को तोड़ा जाए तो उस देश के नेता को वॉर क्रिमिनल कहा जा सकता है. लेकिन कोई भी शख्स ऐसे ही वॉर क्रिमिनल घोषित नहीं किया जा सकता है. सिर्फ किसी के बयान देने से भी कोई वॉर क्रिमिनल नहीं बन जाता है.
तय कैसे किया जाता है?
चार ऐसे रास्ते पहले से बने हुए हैं जिसके जरिए किसी भी नेता को वॉर क्रिमिनल घोषित किया जा सकता है. एक तो International Criminal Court से मदद ली जा सकती है. दूसरा तरीका ये है कि यूएन मामले को हाइब्रिड अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध न्यायाधिकरण को सौंप दे. तीसरा रास्ता ये है कि नाटो, यूरोपीय संघ और अमेरिका के एक समूह द्वारा पुतिन पर मुकदमा चलाया जाए और जांच के बाद उन्हें वॉर क्रिमिनल घोषित कर दिया जाए.
वो अपराध कौन से जो वॉर क्रिमिनल बना दें?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











