
'राष्ट्रपति बनने की न कोई इच्छा न आकांक्षा', नीतीश कुमार ने फिर से अटकलों को किया खारिज
AajTak
इसी साल जुलाई-अगस्त में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर विपक्षी दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने गैर-भाजपाई और गैर-कांग्रेसी दलों को एक मंच पर लाने पहल की है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक बार फिर से उन्हें विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की अटकलों को खारिज किया है और कहा है कि उनकी राष्ट्रपति बनने की न ही कोई इच्छा है और न ही आकांक्षा है. नीतीश कुमार ने कहा उन्हें खुद इस बात को लेकर बेहद आश्चर्य हुआ कि इस उन्हें विपक्ष का राष्ट्रपति बनाने की बात आखिर आई कहां से?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











