
राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही 645 लोगों की सजा माफ करेंगे ट्रंप, जानें- कौन हैं वो लोग
AajTak
2020 राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक जो बाइडेन की जीत और डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद देश में हिंसा देखने को मिली थी. इसके बाद ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) का घेराव कर लिया था. ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया था. कैपिटल हिंसा के बाद से ही अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई लगातार इस मामले की जांच कर रही थी.
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद अपने पहले इंटरव्यू में डंके की चोट पर कहा था कि वह छह जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए हमले में शामिल अपने समर्थकों को माफी देंगे.
ट्रंप ने कहा था कि मैं राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही पहले दिन ही तेजी से काम करूंगा. मैं इस सिस्टम को समझता हूं. यह काफी भ्रष्ट सिस्टम है. उन्होंने कहा कि उनकी (समर्थकों) जिंदगी बर्बाद कर दी गई.
बता दें कि छह जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए हमले में 1250 से अधिक लोगों को दोषी ठहराया गया. इनमें से 645 लोगों को कुछ दिनों से 22 सालों की सजा दी गई.
सजा सुनाए जाने के दौरान कैपिटल हिल पर हमला करने वाले ट्रंप के एक समर्थक फिलिप सॉन ग्रिलो ने मामले की सुनवाई कर रहे जज से कहा था कि ट्रंप उन्हें माफ कर देंगे. फिलिप को एक साल की सजा सुनाई गई है. ट्रंप के एक समर्थक को कैपिटल हिंसा मामले में 22 साल की सजा सुनाई गई है. इस शख्स का नाम एनरिक टेरियो है. एनरिक पर 6 जनवरी 2021 को अमेरिका के कैपिटल हिल में हिंसा फैलाने के आरोप में राजद्रोह का केस दर्ज किया गया था.
क्या है 6 जनवरी 2021 कैपिटल हिल हिंसा मामला?
2020 राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक जो बाइडेन की जीत और डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद देश में हिंसा देखने को मिली थी. इसके बाद ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) का घेराव कर लिया था. ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया था. कैपिटल हिंसा के बाद से ही अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई लगातार इस मामले की जांच कर रही थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











