
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'आजतक साहित्य जागृति सम्मान' के विजेताओं को किया सम्मानित, गुलजार को 'लाइफटाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड
AajTak
देश का सबसे तेज न्यूज चैनल 'आजतक' राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में तीन दिवसीय 'साहित्य आजतक' महोत्सव आयोजित कर रहा है. इसी कार्यक्रम में ये पुरस्कार दिए गए. समारोह में वरिष्ठ लेखकों और उदीयमान प्रतिभाओं को उनकी कृतियों पर अन्य 7 श्रेणियों में 'आजतक साहित्य जागृति सम्मान' से सम्मानित किया गया.
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 'साहित्य आजतक' के मंच पर आकर 'आजतक साहित्य जागृति सम्मान' प्रदान किए. इस साल 'आजतक साहित्य जागृति लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान' जाने-माने गीतकार गुलजार को दिया गया. देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल 'आजतक' का तीन दिवसीय आयोजन 'साहित्य आजतक' राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी है.
समारोह में वरिष्ठ लेखकों और उदीयमान प्रतिभाओं को उनकी कृतियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में 'आजतक साहित्य जागृति सम्मान' प्रदान किए गए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कर-कमलों से ये सम्मान प्रदान किए.
- आजतक साहित्य जागृति उदीयमान लेखिका सम्मान सिनीवाली को दिया गया. - आजतक साहित्य जागृति उदीयमान लेखक सम्मान अमरेश द्विवेदी को मिला- आजतक साहित्य जागृति भारतीय भाषा प्रतिभा सम्मान भरत खेनी ने हासिल किया.- आजतक साहित्य जागृति लोकप्रिय लेखक सम्मान से यतीन्द्र मिश्र सम्मानित हुए- आजतक साहित्य जागृति भारतीय भाषा सम्मान 2024 प्रदीप दाश को प्रदान किया गया- आजतक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान 2024 शिवमूर्ति को दिया गया.- आजतक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान 2024 ऊषा प्रियम्वदा को मिला.- आजतक साहित्य जागृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जाने-माने गीतकार गुलज़ार को मिला.
'आज तक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान' (लेखक), 'आज तक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान' (लेखिका), 'आज तक साहित्य जागृति लोकप्रिय लेखक सम्मान' और हिंदी के साथ ही भारतीय भाषाओं को सम्मानित करने के लिए 'आजतक साहित्य जागृति भारतीय भाषा सम्मान' के विजेताओं को एक लाख रुपये की सम्मान राशि, स्मृति चिह्न और मान-पत्र दिया गया. वहीं 'आजतक साहित्य जागृति उदीयमान प्रतिभा सम्मान' लोकप्रिय श्रेणी के विजेता को पचास हजार रुपये की राशि, स्मृति चिह्न और मान-पत्र दिया गया.
गुलजार की मांग पर साहित्यकारों सम्मेलन करेंगी राष्ट्रपति

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









