
'राष्ट्रपति' ट्रंप को पंसद है दोस्तों संग नाइट-आउट, अब शैडो-व्हाइट हाउस के बाद 'सेफ हेवन' पर बहस
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के होने वाले अगले राष्ट्रपति, अपने बैंक अकाउंट में रखे 7 अरब डॉलर पर अक्सर रॉब जमाया करते हैं. आखिर वह एक बड़े बिजनेसमैन रहे हैं, और ऐसे में उनकी 'पर्सनल लाइफ' काफी रोचक नजर आती है. पहले कार्यकाल में उनके वॉशिंगटन स्थित होटल में पार्टियां होती थीं. अब उनके दूसरे कार्यकाल को लेकर चर्चाएं जारी हैं कि वे और उनके दोस्त अब कहां हैंगआउट करेंगे?
अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने रसूख के लिए जाने जाते हैं. वह एक अरबपति हैं और उनके कई सेक्टर में बिजनेस हैं. पहले भी राष्ट्रपति रह चुके हैं. अगर आप उन्हें सुनते हैं तो उनकी बयानबाजी से भी वाकिफ होंगे. उन्हें किसी बात का अगर सबसे ज्यादा गुरूर है, तो वो है उनके बैंक अकाउंट में रखा 7 अरब डॉलर. जी हां, चुनाव के दौरान वह अपने अरबों डॉलर की सेविंग्स पर रॉब जमाते भी नजर आए. अब अमेरिका में एक बहस छिड़ी हुई है कि आखिर ट्रंप अपने दोस्तों संग पार्टी करने कहां जाएंगे?
डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति के तौर पर पहले कार्यकाल में वाशिंगटन स्थित अपने होटल में दोस्तों के साथ पार्टियां किया करते थे. इस होटल का नाम ट्रंप इंटरनेशनल होटल था. ये होटल न सिर्फ ट्रंप के खास दोस्तों के लिए बुक था, बल्कि यहां उनके समर्थकों और उनके चाहने वालों की भी एंट्री थी, और आमतौर पर 1600-1700 रुपये की कॉकटेल मिल जाया करती थी, और समर्थकों को ट्रंप की एक झलक भी.
यह भी पढ़ें: H-1B वीजा पर ट्रंप की नीति से टूटे भारतीयों के सपने, जॉब ऑफर वापस ले रहीं कंपनियां... पढ़ें विवाद की पूरी कहानी
पत्नी संग डिनर के लिए पहुंचते थे ट्रंप
अपने पहले कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप होटल में अपनी पत्नी मेलानिया के साथ अक्सर डाइनिंग के लिए जाया करते थे. इस दौरान उनके करीबी कैबिनेट सेक्रेटरीज, विदेशी नेता, राज्यों के गवर्नर्स और चुनाव में उन्हें बड़ा चंदा देने वाले लोग भी शामिल होते थे. ट्रंप इंटरनेशनल होटल, अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस से कुछ ही किलोमीटर की दूरी स्थित ओल्ड पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग में है.
ट्रंप का इंटरनेशनल होटल या कहें कि उनका पार्टी प्लेस वाशिंगटन में है, जो कि उदारवादियों के इस शहर में ट्रंप समर्थकों के लिए सेफ हेवन के रूप में मशहूर है. मसलन, उनके पहले कार्यकाल के दौरान इस होटल को शैडो व्हाइट हाउस भी कहा जाने लगा था, जहां वे अपने साथियों के साथ पार्टी किया करते थे. यहां उनके प्रतिनिधिमंडल रुका करते थे, लॉबिस्ट घूमते थे और उनके सलाहकार रणनीतियां बनाया करते थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






