
राष्ट्रपति ट्रंप के न आने से भड़के रामाफोसा, नहीं सौंपी अध्यक्षता, G-20 कैसे बना अमेरिका-साउथ अफ्रीका की जंग का अखाड़ा?
AajTak
G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के बहिष्कार पर दक्षिण अफ्रीका के व्यापार मंत्री पार्क्स ताऊ ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि व्यापारिक वार्ता जारी रहेगी और अगले महीने अमेरिका G20 की अध्यक्षता संभालेगा. अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा ने अमेरिका की अनुपस्थिति में खाली कुर्सी को प्रतीकात्मक अध्यक्षता देने की बात कही थी.
साउथ अफ्रीका को जोहान्सबर्ग में आयोजित 20वीं जी-20 शिखर सम्मेलन बिना औपचारिक हैंडओवर के संपन्न हो गया है. शिखर सम्मेलन के समाप्त होने से पहले G20 में अमेरिका के शामिल न होने पर दक्षिण अफ्रीका के व्यापार, उद्योग और प्रतिस्पर्धा मंत्री पार्क्स ताऊ ने नाराजगी जताई. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि व्यापार को लेकर अमेरिका के साथ चर्चा जारी रहेगी. उन्होंने ये बातें मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहीं हैं. इससे पहले अफ्रीकी राष्ट्रपति ने अमेरिका की अनुपस्थिति में खाली कुर्सी को शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता सौंपने की बात कही थी.
मीडिया ब्रीफिंग के दौरान जब पार्क्स ताऊ से पूछा गया कि क्या इसमें भाग न लेने से अमेरिका को नुकसान होगा और वैश्विक व्यापार पर उसका प्रभाव कम होगा तो उन्होंने कहा कि इसका आकलन G-20 के परिणामों के संदर्भ में किया जाना चाहिए.
G20 में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
उन्होंने कहा, 'वैश्विक व्यापार, विश्व व्यापार संगठन (WTO), औद्योगीकरण, विकास के लिए वित्तपोषण और कर्ज जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई. ये सभी विषय पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं. ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन बैठकों में अमेरिका की आवाज नहीं सुनाई दी.'
अगले महीने से US करेगा G20 की अध्यक्षता
ताऊ ने स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ व्यापारिक चर्चाएं जारी रहेंगी. उन्होंने कहा, 'G20 एक अलग प्रक्रिया है. अभी तक इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है.'

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










