राष्ट्रपति चुनाव से BJP ने विपक्ष पर एक और स्ट्राइक किया है?
AajTak
राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू की जीत को BJP का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है. राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू की जीत के कई सियासी संदेश हैं. मुर्मू की जीत से सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यह गया कि बीजेपी समाज के सबसे निचले तबके के लोगों की फिक्र करती है. कई ऐसे राज्य हैं जहां आदिवासी समुदाय की आबादी चुनाव में जीत हार में बड़ी भूमिका अदा करती है. इन राज्यों में भाजपा को अगले चुनावों में फायदा मिल सकता है. दूसरी तरफ राष्ट्रपति चुनाव में कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग की भी खबर है ऐसे में क्रॉस वोटिंग से विपक्ष की एकता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसके बाद बड़ा सवाल उठ रहा है, क्या राष्ट्रपति चुनाव से बीजेपी ने विपक्ष पर एक और स्ट्राइक कर दी है?

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









