
राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने अब इस राज्य के प्राइमरी चुनाव के लिए अयोग्य घोषित किया
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. यूएस कैपिटल पर 6 जनवरी, 2021 को किए गए हमले में उनकी भूमिका को लेकर इलिनोइस राज्य की एक जज ने अपना फैसला दिया. कोर्ट ने रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के प्राथमिक मतदान में हिस्सा लेने से ट्रंप को रोक दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इलिनोइस राज्य की एक स्थानीय अदालत से बड़ा झटका लगा है. इलिनोइस की एक एक जज ने ट्रंप को रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के प्राइमरी बैलेट (प्राइमरी मतदान) में उपस्थित होने से रोक दिया है. इलिनोइस इस तरह का तीसरा राज्य है जिसने 6 जनवरी, 2021 की यूएस कैपिटल में विद्रोह में ट्रंप की भूमिका के लिए उन पर प्रतिबंध लगाया है.
वोटरों ने की थी प्रतिबंध लगाने की मांग
इलिनोइस कुक काउंटी सर्किट की जज ट्रेसी पोर्टर ने ट्रम्प को अपील करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया. पोर्टर ने अपना फैसला 14वें संशोधन के एक प्रावधान के आधार पर लिया है. 14वें संशोधन की धारा-3 लोगों को सार्वजनिक पद संभालने से रोकती है. इसके तहत पहले वो लोग, जो एक बार संविधान का समर्थन और बचाव करने का वचन देने के बाद विद्रोह या विद्रोह में शामिल होते हैं उन्हें मतदान से रोका जाता है.
यह भी पढ़ें: US Primary: डोनाल्ड ट्रंप की धमाकेदार जीत, निकी हेली को उनके गृहराज्य साउथ कैरोलिना में दी शिकस्त
कुक काउंटी सर्किट न्यायाधीश ट्रेसी पोर्टर ने इलिनोइस के मतदाताओं का पक्ष लिया, जिन्होंने तर्क दिया था कि पूर्व राष्ट्रपति को अमेरिकी संविधान के नियमों उल्लंघन करने के लिए राज्य के 19 मार्च के प्राइमरी चुनाव (Ballot) और 5 नवंबर के आम चुनाव मतपत्र से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए. इलिनोइस मामले और इसी तरह से संबंधित मामलों का अंतिम परिणाम संभवतः अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किया जाएगा, जिसने 8 फरवरी को ट्रम्प की मतपत्र पात्रता से संबंधित दलीलें सुनीं.
पोर्टर ने कहा कि वह अपने फैसले पर रोक लगा रही हैं क्योंकि उसे इलिनोइस की अपीलीय अदालतों में उसकी अपील और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से संभावित फैसले की उम्मीद है. ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में दलीलें रखने वाले वकीलों ने इस फैसले को "ऐतिहासिक जीत" बताया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











