
राष्ट्रपति चुनाव: सत्ता हाथ से गई....पार्टी टूटी...क्या फिर भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे उद्धव?
AajTak
राष्ट्रपति चुनाव में उद्धव ठाकरे किसका समर्थन करेंगे- द्रौपदी मुर्मू या फिर यशवंत सिन्हा? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिला है. लेकिन शिवसेना सांसदों की हुई बैठक में एक हिंट जरूर मिल गई है.
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला चल रहा है. कहा जा रहा है कि इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू एक आसान जीत की ओर अग्रसर हैं. कोशिश तो बीजेपी की तरफ से ये की जा रही है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा पार्टियों का समर्थन हासिल हो जाए. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का फैसला भी मायने रखता है.
अभी तक उनकी तरफ से कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है. वे एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने वाले हैं या नहीं, इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता. लेकिन शिवसेना के अंदर जो मूड चल रहा है, उसे लेकर जरूर अटकलों का दौर जारी है. सोमवार को उद्धव ठाकरे ने अपने तमाम सांसदों की एक बैठक बुलाई थी. बैठक में 19 में से कुल 11 सांसद मौजूद रहे थे. उस बैठक के दौरान ज्यादातर सांसदों ने उद्धव से अपील की है कि वे राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें.
बड़ी बात ये है कि उस मीटिंग में शिवसेना सांसद संजय राउत भी शामिल हुए थे और उन्होंने साफ तौर पर यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात कही है. वे चाहते हैं कि इस राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना की तरफ से विपक्ष के साझा उम्मीदवार का समर्थन किया जाए. ऐसे में अब फैसला उद्धव ठाकरे के पाले में है, वे मुर्मू के साथ जाने का मन बनाते हैं या विपक्ष का समर्थन कर आगे की राजनीतिक बिसात बिछाते है, इस पर सभी की नजर रहने वाली है.
अब यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि महाराष्ट्र की जैसी सियासत चल रही है, जो घटनाक्रम पिछले दिनों में हो गए हैं, उसे देखते हुए उद्धव ठाकरे का कोई भी फैसला और ज्यादा मायने हो जाता है. कुछ दिन पहले ही उद्धव ने अपनी सत्ता गंवाई है, एकनाथ शिंदे ने उनकी शिवसेना में खुली बगावत कर रखी है, पार्टी इस समय टूटने की कगार पर चल रही है. ऐसी स्थिति में उद्धव अगर फिर भी द्रौपदी मुर्मू के साथ चले जाते हैं तो इसके भी अलग राजनीतिक मायने निकाले जाएंगे. हाल ही में वैसे भी देवेंद्र फडणवीस कह चुके हैं कि सिर्फ कुछ समय के लिए अलग हुए थे. लेकिन अब मुझे लगता है कि हम फिर साथ आ गए हैं. हिंदुत्व के वोट कभी भी बंटने नहीं चाहिए.
उस एक बयान ने इशारा कर दिया है कि भविष्य में एक बार फिर बीजेपी और शिवसेना (उद्धव खेमे के साथ) साथ आ सकती हैं. हिंदुत्व के नाम पर एक बार फिर किसी समझौते पर सहमति बन सकती है. खैर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है और उद्धव के फैसले का सभी को इंतजार है.
वैसे अगर उद्धव, यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात करते हैं, इसका कनेक्शन सीधे-सीधे 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जाएगा. लोकसभा के साथ-साथ 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. हाल ही में एनसीपी प्रमुख शरद पवार कह चुके हैं कि वे इस महा विकास अघाडी को आगे भी जारी रखना चाहते हैं. उनकी निजी राय है कि आने वाला विधानसभा चुनाव तीनों पार्टियों को साथ मिलकर लड़ना चाहिए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







