
'राष्ट्रपति चुनाव में भी ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने में लगी है बीजेपी', यशवंत सिन्हा का आरोप
AajTak
राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार हैं. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है. कहा गया है कि राष्ट्रपति चुनाव में भी बीजेपी ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने में लगी है.
राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है. यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाया कि बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव में भी 'ऑपरेशन लोटस' कर रही है, इसमें पैसे के दम पर वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है.
यशवंत सिन्हा ने मध्य प्रदेश में यह बात कही. सिन्हा ने दावा किया कि गैर-बीजेपी विधायकों को बड़ी रकम दी जा रही है. क्योंकि बीजेपी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के नतीजों से डरती है.
यशवंत बोले- 28 आदिवासी विधायकों पर बीजेपी की नजर
मध्य प्रदेश में सिन्हा कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक खबर का जिक्र किया. इसमें दावा था कि कांग्रेस के 28 आदिवासी विधायकों पर बीजेपी की नजर है. ये विधायक क्रॉस वोटिंग करके NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का सपोर्ट कर सकते हैं.
यशवंत सिन्हा ने कहा कि मुझे विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि गैर-बीजेपी विधायकों को NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने के लिए बड़ी रकम ऑफर की गई है. इसका मतलब है कि देश के सबसे बड़े चुनाव में भी बीजेपी 'ऑपरेशन कमल' कर रही है.
यशवंत सिन्हा ने दावा किया कि मीटिंग में उमंग सिंघर (Umang Singhar) ने साफ शब्दों में कहा कि उनपर दबाव बनाया जा रहा है. उमंग सिंघर कांग्रेस से आदिवासी विधायक हैं. पहले वह सांसद भी रह चुके हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









