
राष्ट्रपति चुनाव: आखिरकार उद्धव हुए NDA उम्मीदवार के समर्थन को तैयार, संजय राउत की अलग थी राय
AajTak
President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में उद्धव ठाकरे NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट कर सकते हैं. इसपर संजय राउत ने कहा कि मुर्मू को सपोर्ट करने का मतलब बीजेपी को सपोर्ट करना नहीं है.
President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में उद्धव ठाकरे NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को सपोर्ट करने का मन बना चुके हैं. उद्धव का यह फैसला चौंकाने वाला है क्योंकि शिवसेना के सांसद संजय राउत विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में थे. वहीं शिवसेना के कुछ सांसद द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रहे थे.
अब सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सपोर्ट को तैयार हो गये हैं. यानी उन्होंने संजय राउत की राय को दरकिनार करके पार्टी के सांसदों की बात मान ली है.
बता दें कि कल शिवसेना की बैठक हुई थी. इसमें पार्टी के 19 में से सिर्फ 11 सांसद पहुंचे थे. इनमें से ज्यादातर सांसदों ने उद्धव से अपील की थी कि वे राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें. वहीं संजय राउत का कहना था कि शिवसेना को यशवंत सिन्हा का सपोर्ट करना चाहिए. इसपर मामले पर आखिरी फैसला उद्धव ठाकरे को ही लेना था.
अब जब द्रौपदी मुर्मू के समर्थन वाली बात सामने आ गई है तो इसपर संजय राउत का बयान भी आ गया है. उन्होंने कहा, 'द्रौपदी को समर्थन करने का मतलब बीजेपी को समर्थन करना नहीं है. शिवसेना के यशवंत सिन्हा से अच्छे संबंध हैं लेकिन लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए. शिवसेना अकसर ऐसे फैसले लेती रही है.'
उद्धव का यह फैसला महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के लिए भी झटका है. क्योंकि MVA के बाकी दोनों साथी यानी कांग्रेस और शरद पवार की NCP यशवंत सिन्हा का सपोर्ट कर रही है.
इसी महीने होना है राष्ट्रपति चुनाव

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







