
राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर क्यों जश्न मना रहे ईरानी?
AajTak
ईरान के सोशल मीडिया पर इब्राहिम रईसी की मौत को लेकर एक वर्ग जश्न मना रहा है. कट्टरपंथी नेता की मौत पर लोग आतिशबाजियां कर रहे हैं और नाच रहे हैं. ये जश्न देश के साथ विदेशों में रहने वाले ईरानी भी मना रहे हैं.
'मुझे लगता है कि यह इतिहास की एकमात्र दुर्घटना है जिसे लेकर हर कोई चिंतित है कि कोई बच तो नहीं गया... विश्व हेलिकॉप्टर दिवस की शुभकामनाएं.' ये शब्द हैं ईरानी-अमेरिकी पत्रकार मासिह अलीनेजाद के जिन्होंने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट आने पर सोशल मीडिया के जरिए ये संदेश दिया है. रईसी के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आने के बाद सैकड़ों ईरानियों ने शहर के मुख्य चौराहों पर जमा होकर उनकी सलामती की दुआएं मांगी थीं लेकिन एक तरफ वो ईरानी भी हैं जो रईसी की मौत का जश्न मना रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हैं जिसमें ईरानी और विदेशों में रह रहे ईरानी प्रवासी हेलिकॉप्टर क्रैश की खुशी मनाते हुए मीम्स शेयर कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ईरान में कुछ लोग रात से ही पटाखे जलाकर जश्न मना रहे हैं. पत्रकार मासिह अलीनेजाद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ईरान की सोशल मीडिया इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर जोक्स से भरी पड़ी है. दबे-कुचले लोग हास्य के जरिए इसी तरह पलटवार करते हैं.
अलीनेजाद ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें एक महिला नाचती दिख रही है. वीडियो शेयर करते हुए पत्रकार ने दावा किया है कि महिला के बेटे को कुछ महीने पहले ही इब्राहिम रईसी ने मौत के घाट उतरवा दिया था और अब वो रईसी की मौत पर नाच रही है. उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने आपसे कहा था कि ईरान की महिलाएं घायल हैं लेकिन वो अत्याचार करने वालों के सामने कभी झुकेंगी नहीं.'
अपने राष्ट्रपति की मौत पर इतना जश्न क्यों?
इब्राहिम रईसी ईरान के राष्ट्रपति ही नहीं थे बल्कि ऐसा माना जा रहा था कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद वही उनकी जगह लेंगे. ऐसे में ईरान की इतनी बड़ी शख्सियत के मरने पर ईरान के कुछ लोग जश्न क्यों मना रहे हैं?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








