
'राष्ट्रगान के बीच घूम रहे लोग, 50 फीसदी सीटें खाली', राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को लेकर अनिल एंटनी का दावा
AajTak
राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को लेकर बीजेपी नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. अनिल एंटनी ने ट्वीट कर दावा किया है कि उनके कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बज रहा था और लोग जेब में हाथ डालकर यहां-वहां घूम रहे थे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं. हाल ही में उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया था. अब उनके दौरे को लेकर बीजेपी नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि यह राहुल के कार्यक्रम का वीडियो है.
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा,'कार्यक्रम स्थल का आधा हिस्सा खाली है. जो लोग वहां मौजूद हैं, वह राष्ट्रगान का अनादर करते हुए जेब में हाथ डालकर इधर-उधर घूम रहे हैं. इस टूर के कुछ हिस्सों को MCNJ और ICNA ने कॉर्डिनेट किया है, जो कट्टरपंथी इस्लामवादी/पाकिस्तानी लिंक वाले संगठन हैं. इनका पाकिस्तान समर्थक नैरेटिव को आगे बढ़ाने का लंबा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. क्या इसके बारे में कांग्रेस और राहुल गांधी को पता है?
भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका के दौरे पर पहुंचे थे. उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया था. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि कुछ महीने पहले हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा शुरू की थी. मैं भी यात्रा कर रहा था. हमने देखा था कि भारत में राजनीति के जो सामान्य टूल थे (जैसे जनसभा, लोगों से बातचीत, रैली) वे अब काम नहीं कर रहे हैं.
बीजेपी और RSS पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने आगे कहा था कि हमें राजनीति के लिए जिन संसाधानों की जरूरत पड़ती है, उन्हें बीजेपी और आरएसएस नियंत्रित कर रहे हैं. लोगों को धमकी दी जा रही है. एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में हमें लगा कि कहीं न कहीं भारत में अब राजनीति करना आसान नहीं रह गया. ऐसे में हमने यात्रा करने का फैसला किया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









