
रायबरेली: बेटी से करता था छेड़खानी, मां ने चप्पलों से उतार दी 'आशिकी'
AajTak
UP News: जब वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो रायबरेली के गुरबक्शगंज थाने के देदौर चौराहे का है. जहां महिला ने मनचले युवक की चप्पलों से पिटाई की.
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक महिला ने बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर एक युवक की पिटाई कर दी है. घटना का वीडियो सोशल मीडियो में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो शनिवार सुबह का बताया गया. मामले में अभी किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
जब वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाने के देदौर चौराहे का है. जहां महिला ने मनचले युवक की चप्पलों से पिटाई की. लोगों ने बताया कि युवक महिला की बेटी के साथ छेड़खानी करता रहता था. इसी बात से गुस्साई उस लड़की की मां ने मनचले युवक को पकड़ लिया और फिर चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की को स्कूल जाते हुए अक्सर आरोपी छेड़ता था. इसकी जानकारी उसने परिजनों को दे दी. फिर क्या था लड़की की मां ने शनिवार को मनचले युवक की आशिकी उतारने का फैसला किया. परिजनों ने भरे बाजार युवक को पकड़ लिया और फिर लड़की की मां ने मनचले युवक के ऊपर चप्पलों की बरसात शुरू कर दी.
पुलिस ने इस मामले में कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. हालांकि, क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने टेलीफोन पर इस घटना के बारे में जरूर बताया. उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से मामले में शिकायत नहीं दी गई है. अगर शिकायत की जाएगी तो निश्चित ही मनचले युवक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









