
राम से बुद्ध और सूर्यवंश से शिंगोन तक... कितना गहरा है भारत-जापान का कल्चरल कनेक्शन, सीएम योगी ने बताया
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के टोक्यो में भव्य स्वागत के बीच एक रोड शो किया और भारत-जापान के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों पर जोर दिया. उन्होंने भारत की प्राचीनता, हिंदुत्व और बौद्ध धर्म के जापान से जुड़े पहलुओं को उजागर किया.
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस वक्त जापान के दौरे पर हैं. राजधानी टोक्यों में उनका जोरदार स्वागत हुआ. इसके साथ ही उन्होंने यहां एक भव्य रोड शो भी किया. सीएम योगी ने यहां अपने एक संबोधन में भारत की प्राचीनता और हिंदुत्व का कनेक्शन जापान से जोड़ते हुए इसके सिंबल पर बात की.
उन्होंने कहा- 'सबसे पहले मैं उगते सूरज की पावन धरा जापान को नमन करता हूं. भारत और जापान के संबंध सूर्य की प्रथम किरण से शुरू होकर, सूर्यवंश की राजधानी उत्तर प्रदेश को एक आत्मीय संवाद के साथ जोड़ते हैं. इन संबंधों को और गहरा करने में भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की क्या भूमिका हो सकती है, यही बताने के लिए मैं यहां टोक्यों में आया हूं.'
टोक्यो में सीएम योगी का संबोधन सीएम योगी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश सूर्यवंश के राजा भगवान श्री राम की जन्मस्थली है. भगवान बुद्ध की पावन धरा भी उत्तर प्रदेश ही है और उनसे जुड़े सबसे अधिक महत्वपूर्ण स्थल यूपी में हैं. भगवान बुद्ध का राज्य कपिलवस्तु उत्तर प्रदेश में है और उन्होंने जहां अपना पहला उपदेश दिया, वो पावन धरती सारनाथ उत्तर प्रदेश में है. भगवान बुद्ध ने सबसे ज्यादा चातुर्मास जिस धरती पर बिताए, वो श्रावस्ती भी यूपी में हैं. गौतम बुद्ध ने अपना अंतिम महापरिनिर्वाण जहां किया, वो कुशीनगर उत्तर प्रदेश में है. इसके अलावा कौशांबी सहित कई अहम स्थल, जो बुद्ध से जुड़े हैं, वह भी उत्तर प्रदेश में ही हैं.'
सीएम योगी ने भगवान बुद्ध से जुड़े उत्तर प्रदेश के स्थलों का जिक्र जापान में इसलिए किया क्योंकि जापान को उगते सूर्य के अलावा बुद्ध की धरती कहा जाता है. लेकिन असल में जापान बौद्ध के अलावा शिंतो (या शिंटो) मान्यताओं का देश है.
जापान के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में गहराई से उतरें तो यहां हिंदू परंपराएं भी नजर आती हैं. ये संबंध भारतीयता के साथ जितना अधिक गहरा है उतना ही रोचक भी. यह संबंध किसी धार्मिक फैलाव से नहीं बना है, बल्कि यह सहज सरल सांस्कृतिक साझेदारी, बिजनेस और सदियों की आवाजाही का नतीजा है. खास तौर पर भारत से चीन व कोरिया होते हुए जापान पहुंचे बौद्ध धर्म के जरिये भी हिंदूं परंपराओं का फैलाव हुआ है.
बौद्ध मार्ग से पहुंचे भारतीय प्रतीक और देव-स्वरूप भारत में पनपी बौद्ध परंपरा जब पहली शताब्दी ईस्वी के बाद मध्य एशिया और चीन पहुंची तब उसके साथ भारतीय दार्शनिक विचार, सिंबल और देवताओं के रूप भी आगे बढ़े. छठी शताब्दी में जापान के शाही दरबार ने बौद्ध धर्म को अपनाया और इसी के साथ भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के एलिमेंट्स जापानी धार्मिक जीवन परंपराओं के साथ एकसार हो गए.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







