
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से लेकर ISRO के Space Missions तक... इन पलों के नाम रहा साल 2024
AajTak
साल 2024 में कई बड़ी घटनाएं हुई हैं, जो इतिहास में याद रखी जाएंगी. चाहे बात अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की हो या फिर जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव की या इसरो ने अंतरिक्ष में एक और छलांग लगाई हो. आज हम आपको 2024 के उन पलों को याद करा रहे हैं, जिन्होंने इतिहास रच दिया.
साल 2024 खत्म होने के साथ नया साल 2025 दस्तक देने को तैयार है. नए साल में भले ही काफी कुछ नया होने वाला हो, लेकिन साल 2024 कई महत्वपूर्ण घटनाओं का इतिहास बना है. इस साल कई बड़ी घटनाएं हुई हैं, जो इतिहास में याद रखी जाएंगी. चाहे बात अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की हो या फिर जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव की या इसरो ने अंतरिक्ष में एक और छलांग लगाई हो. आज हम आपको 2024 के उन पलों को याद करा रहे हैं, जिन्होंने इतिहास रच दिया.
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा साल 2024 राम नगरी अयोध्या के लिए स्वर्णिम इतिहास का गवाह बना. 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए. इस ऐतिहासिक क्षण ने अयोध्या की तस्वीर ही बदल दी और राम नगरी सालभर खुशियों में सराबोर रही. साल 2024 ने अयोध्या को एक वैश्विक पहचान दिलाई है.
पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर पेरिस ओलंपिक 2024 में जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर एथलिट नीरज चोपड़ा ने देश का नाम रोशन किया. 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर यह मेडल जीता था. नीरज ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में मेडल जीता है. नीरज ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने के बाद एक और मेडल जीता. नीरज एक गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं.
1. XPoSat (PSLV-C58) - January 1, 2024
जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव 2019 में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया था. इसके बाद राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख. जम्मू और कश्मीर में, अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हुए.
मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज 'अटल सेतु' का उद्घाटन साल 2024 इसलिए भी ख़ास रहा क्योंकि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी 2024 को मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज 'अटल सेतु' का उद्घाटन किया. यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है. 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किमी जमीन पर बना है. यह देश का सबसे लंबा पुल है. इस पुल से मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जाता है.अटल सेतु के निर्माण में करीब 177,903 मीट्रिक टन स्टील और 504,253 मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है. इस पुल को लगभग 18,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



