
राम मंदिर समारोह के बहिष्कार का INDIA ब्लॉक को फायदा होगा या कीमत चुकानी पड़ेगी?
AajTak
अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का असर तो होना ही है. ये फैसला INDIA ब्लॉक की सदस्य पार्टियों को मजबूती तो देगा, लेकिन हिंदुत्व के प्रभाव वाले राजनीतिक माहौल में विपक्षी गठबंधन का ये कदम, अभी तो काफी जोखिमभरा लगता है.
22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक. बल्कि, गली-मोहल्ले और चाय-पान की ज्यादातर दुकानों पर हाल फिलहाल बस इसी बात की चर्चा चल रही है.
राम मंदिर के मुद्दे पर शुरू से ही राजनीतिक बंटवारा देखने को मिला है. समाजवादी पार्टी और लालू यादव के राष्ट्रीय जनता दल तो मंदिर आंदोलन के सामने दीवार बन कर ही खड़े रहे हैं, लेकिन बीच-बीच में कांग्रेस को बीच का रास्ता अपनाते भी देखा गया है.
जैसे जीवन भर मुलायम सिंह यादव अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने की घटना की याद दिलाते रहे, लालू यादव बिहार में बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करने का जिक्र करते रहे हैं - कांग्रेस में राजीव गांधी सरकार में राम मंदिर का ताला खुलवाने को लेकर भारी उलझन देखी जा रही थी.
तभी तो कभी प्रियंका गांधी वाड्रा राम मंदिर के लिए भूमिपूजन से पहले सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखती रहीं, और कभी राहुल गांधी अयोध्या और राम मंदिर के बहाने बीजेपी के हिंदुत्व और हिंदूवादी होने का फर्क बताने की कोशिश करते रहे. निश्चित तौर पर कांग्रेस नेतृत्व के लिए अयोध्या मसले पर कोई निर्णय ले पाना काफी मुश्किल रहा होगा.
राहुल गांधी और सोनिया गांधी को तो ममता बनर्जी का शुक्रगुजार होना चाहिये. जैसे तृणमूल कांग्रेस नेता ने आगे बढ़ कर स्टैंड लिया और राम मंदिर उद्घाटन समारोह में जाने से साफ साफ मना कर दिया, निश्चित तौर पर कांग्रेस नेतृत्व को अपना पक्ष तय करना थोड़ा आसान हुआ होगा.
बहरहाल, अब तो INDIA ब्लॉक के तकरीबन सभी सदस्यों ने राम मंदिर पर अपना रुख साफ कर दिया है. कांग्रेस इस कड़ी में आखिरी नहीं है, क्योंकि आम आदमी पार्टी की तरफ से अब भी यही कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल को न्योता नहीं मिला है - और नीतीश कुमार के पक्ष में एक बात जा रही है कि आयोजन समिति के सदस्यों से फेस टू फेस मुलाकात नहीं हो सकी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







