
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं पहुंचेंगे चारों शंकराचार्य, जानिए क्या बताई वजह
AajTak
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मुताबिक मंदिर अभी पूर्ण रूप से नहीं बना है. अपूर्ण मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की आज्ञा शास्त्र नहीं देते. पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने मुखर रूप से तो ज्यादा कुछ नहीं कहा है, लेकिन ये स्पष्ट है कि वह भी इस समारोह में शामिल नहीं होंगे.
अयोध्या में पांच सदी बाद राम जन्मभूमि पर श्रीराम लला मंदिर की पुनर्प्रतिष्ठा समारोह में चारों शंकराचार्य शामिल नहीं होंगे. हालांकि वैष्णव धर्म गुरुओं और संत महंतों ने इस समारोह को सर्वथा उचित बताया हैं.
चार में से दो शंकराचार्यों पूर्वाम्नाय जगन्नाथ पुरी के गोवर्धन पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तो दो टूक कह दिया है कि वो इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या नहीं जाएंगे.
शास्त्रीय विधि को लेकर क्या बोले स्वामी निश्चलानंद सरस्वती स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने तो ये भी कहा है कि धर्म निरपेक्ष राष्ट्र के प्रधानमंत्री गर्भगृह में जाकर देव विग्रह में प्राण प्रतिष्ठा का उपक्रम करेंगे. ये शास्त्रोक्त विधि नहीं है. जहां शास्त्रीय विधि का पालन नहीं हो वहां हमारा रहने का कोई औचित्य नहीं है. क्योंकि शास्त्र कहते हैं कि विधि पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा न हो उस प्रतिमा में देव विग्रह की बजाय भूत, प्रेत, पिशाच, बेताल आदि हावी हो जाते हैं. उसकी पूजा का भी अशुभ फल होता है क्योंकि वो सशक्त हो जाते हैं. ऐसे शास्त्र विरुद्ध समारोह में हम ताली बजाने क्यों जाएं? ये राजनीतिक समारोह है. सरकार इसका राजनीतिकरण कर चुकी है.
अपूर्ण मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की आज्ञा नहीं देते शास्त्रः स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मुताबिक मंदिर अभी पूर्ण रूप से नहीं बना है. अपूर्ण मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की आज्ञा शास्त्र नहीं देते. पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने मुखर रूप से तो ज्यादा कुछ नहीं कहा है, लेकिन ये स्पष्ट है कि वह भी इस समारोह में शामिल नहीं होंगे. दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य महा सन्निधानम स्वामी भारती तीर्थ ने भी इस शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभ कामनाएं दी हैं और इस अवसर पर सबको आनंद मनाने को कहा है.
श्रृंगेरी में ही रहेंगे स्वामी जी स्वामी भारती तीर्थ की ओर से मठ ने पत्र जारी कर ये साफ किया है कि कुछ धर्म द्वेषी लोग ये दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मैं प्राणप्रतिष्ठा समारोह के विरोध में हूं, लेकिन ये सच नहीं है. हमने तो प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पिछली दीपावली पर भी राम नाम तारक महामंत्र जाप का संदेश दिया था. अब भी जनता इस शुभ अवसर पर अयोध्या में रामजी के दर्शन कर उनके कृपापात्र बनें. हालांकि उन्होंने इस पत्र में अपने जाने या न जाने को लेकर कुछ नहीं लिखा, लेकिन सूत्रों के मुताबिक स्वामी जी श्रृंगेरी में ही रहेंगे.
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्या कहते हैं वैष्णव संत उधर, वैष्णव संत महंतों को इस प्राणप्रतिष्ठा समारोह में कोई खामी नहीं दिखती. किष्किंधा में हनुमान जी के जन्मस्थान पर स्थित मंदिर के महंत विद्यादास का कहना है कि देश-दुनिया में हजारों ऐसे मंदिर हैं जहां निर्माण कार्य पूरा ही नहीं हुआ है. दशकों पहले प्राण प्रतिष्ठा हुई और भगवान की सेवा पूजा चल रही है. शास्त्रों में इस बाबत कोई शर्त या अर्हता नहीं है कि ऐसा होने के बाद ही मुख्य देवता को प्राण प्रतिष्ठा हो सकेगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







