
राम मंदिर पर सियासत जारी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठा दिया सबसे बड़ा सवाल!
AajTak
राम मंदिर पर सियासत जारी है. मल्लिकार्जुन खरगे का बयान इसमें सबसे नया है. खरगे ने कहा कि राम आस्था का विषय है, प्राण प्रतिष्ठा एक कार्यक्रम है. कार्यक्रम में ना जाना वाला, हिंदु विरोधी नहीं हो सकता. राम मंदिर पर राजनीतिक लड़ाई तो एक तरफ जारी ही है. पर धार्मिक लड़ाई भी शुरु हो गई है. दरअसल राम मंदिर पर ओवैसी जहां बौखलाए हुए हैं और मुसलमानों को 6 दिसंबर याद दिला रहे हैं तो वहीं उनसे इतर कांग्रेस नेता इमरान मसूद मानते हैं कि राम उनके भी पूर्वज हैं. उनका धर्म तो 1300 साल पहले ही अस्तित्व में आया है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











