
राम मंदिर पर फहरी धर्मध्वजा, PM मोदी ने इसे भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक क्यों कहा? देखें
AajTak
अयोध्या के राम मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धर्म ध्वजा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण के रूप में देखा गया. इस अवसर पर मोदी ने मकौले की शिक्षा नीति से उपजी गुलामी की मानसिकता पर चोट करी और कहा कि अगले दस सालों में भारत इस मानसिकता से पूरी तरह मुक्त होगा. इस कार्यक्रम के बाद अयोध्या की राजनीतिक स्थितियों में भी हलचल आई, जहां विपक्ष ने इस कदम पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












