
राम मंदिर के लिए दान देकर सुर्खियों में आए, अब BJP भेज रही राज्यसभा, जानिए कौन हैं गोविंद भाई ढोलकिया
AajTak
भाजपा (BJP) ने गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया (diamond businessman Govind Dholakia) का नाम राज्यसभा के लिए फाइनल किया है. गोविंद ढोलकिया बड़े हीरा कारोबारी हैं. उन्होंने राम मंदिर के लिए 11 करोड़ का चंदा दिया था. उनकी फर्म में 6 हजार लोग काम करते हैं और ये संख्या बढ़ रही है. 2021-22 में कंपनी का टर्नओवर 16,000 करोड़ रुपये था.
गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया (govind dholakia) राम मंदिर (ram mandir) के लिए चंदा देकर सुर्खियों में आए थे. उन्होंने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया था. अब गोविंद ढोलकिया को भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा भेजने की तैयारी में है. राज्यसभा के लिए नामांकित होने पर हीरा व्यवसायी गोविंद ढोलकिया ने कहा कि मैं एक किसान परिवार से हूं. किसान से एक व्यवसायी बनने की मेरी यात्रा काफी सुखद रही है.
बता दें कि डायमंड का बिजनेस करने वाले गोविंद ढोलकिया सूरत से हैं. वे यहां गुजरात की कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं. गोविंद भाई ढोलकिया ने कहा कि उनका नाम राज्यसभा के लिए तय होने की जानकारी गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने दी थी. गोविंद भाई ढोलकिया SRK यानि श्री राम कृष्ण एक्सपोर्ट के नाम से डायमंड का कारोबार करते हैं.
गोविंद भाई ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह राजनीति में या राज्यसभा में जाएंगे. अमित शाह ने बताया था कि उन्होंने और नरेंद्र भाई मोदी ने राज्यसभा भेजने के लिए नाम तय किया है. गोविंद भाई ने छठवीं क्लास तक शिक्षा हासिल की है. वे 15-16 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर सूरत आ गए थे. आगामी दो अप्रैल को सूरत में रहकर कारोबार करते हुए 60 साल हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर आंदोलन में कारसेवा, बाबरी के गुंबद पर चढ़े... अजीत गोपचड़े को राज्यसभा भेज रही BJP
गोविंद ढोलकिया ने कहा कि मुझे केवल चार घंटे पहले ही अपने नामांकन के बारे में पता चला. भाजपा नेतृत्व ने मेरा नाम तय करने से पहले निश्चित रूप से विचार किया होगा.
गोविंद भाई ढोलकिया श्रीरामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (एसआरके) के संस्थापक और निदेशक हैं. उनका पूरा नाम गोविंद लालजीभाई ढोलकिया (Govindbhai Laljibhai Dholakia) है. उन्हें बिजनेस (Business) की दुनिया के लोग जीएलडी कहते हैं और घर में गोविंद काका के नाम से बुलाया जाता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









