
राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला से है कनेक्शन
AajTak
उत्तर प्रदेश एटीएस ने अयोध्या से सुक्खा दुनके गैंग से जुड़े धर्मवीर और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. यूपी एटीएस के साथ इंटेलिजेंस की एक टीम दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. इसे लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर हैं. इस बीच कनाडा में मारे गए सुक्खा दुनके और अर्श डाला गैंग के दो संदिग्धों को अयोध्या से पकड़ा गया है.
सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश एटीएस ने अयोध्या से सुक्खा दुनके गैंग से जुड़े धर्मवीर और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. यूपी एटीएस के साथ इंटेलिजेंस की एक टीम दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.
बताया जा रहा है कि धर्मवीर राजस्थान के सीकर का रहने वाला है. बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अर्श डाला को वॉन्टेड घोषित कर रखा है. वहीं, भारत सरकार ने उसे आतंकी घोषित किया हुआ है.
कनाडा के पॉश इलाके में रहता था सुक्खा
पिछले साल अर्श डाला के राइट हैंड माने जाने वाले जिस सुखदूल सिंह सुक्खा की हत्या हुई है, वह कनाडा के पॉश इलाके की कोठी में रहता था. जिस फ्लैट में सुखदूल रहता था और फ्लैट में सुखदूल को घर में घुसकर गोली मारी गई, वो कनाडा के Winnipeg सिटी में Hazelton Drive इलाका है, जहां 20 सितंबर को हत्याकांड को अंजाम दिया गया.
सुक्खा के साथ अर्श डाला भी था टारगेट

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











