
'राम मंदिर कार्यक्रम में अडानी-अंबानी दिखे, लेकिन आडवाणी नहीं...', राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना
AajTak
कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष शनिवार को गुजरात के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने आडवाणी जी को रथयात्रा में रथ पर देखा था, मोदी ने मदद की थी ये कहा जाता है. पार्लियामेंट में सोच रहा था कि राम मंदिर के कार्यक्रम में अडानी-अंबानी दिखे, लेकिन गरीब नहीं दिखे.
कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष शनिवार को गुजरात के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को रथयात्रा में रथ पर देखा था, मोदी ने मदद की थी ये कहा जाता है. मैं पार्लियामेंट में सोच रहा था कि राम मंदिर के कार्यक्रम में अडानी-अंबानी दिखे, लेकिन गरीब नहीं दिखे.
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने आडवाणी को रथयात्रा में रथ पर देखा था, मोदी ने मदद की थी ये कहा जाता है. मैं पार्लियामेंट में सोच रहा था कि राम मंदिर के कार्यक्रम में अडानी-अंबानी दिखे, लेकिन गरीब नहीं दिखे. बीजेपी की राजनीति अयोध्या पर केंद्रीत थी, उन्होंने भगवान राम को राजनीतिक मुद्दा बनाया. मैंने अयोध्या के सांसद से ये पूछा कि ये क्या हुआ? राम मंदिर के बावजूद इंडिया गठबंधन अयोध्या में जीता गया.
राहुल में आगे यह कहा कि उन्होंने (अयोध्या के सांसद) मुझे कहा गया कि मुझे पता था कि मैं अयोध्या से लड़ूंगा और जीतूंगा. राम मंदिर से भाजपा ने अपनी राजनीति की शुरुआत की, पर अयोध्या में हार गए. चुनाव से पहले राम भगवान से राजनीति करने की कोशिश की और अयोध्या मे इंडिया ब्लॉक जीत गया. मुझे बताया गया कि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए बहुत लोगों से जमीन ली गई, लोगों की दुकानें तोड़ी और उन्हें मुआवजा नहीं मिला. अयोध्या पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना, किसानों की जमीन गई, सही मुआवजा नहीं मिला. अयोध्या की जनता को गुस्सा आया कि राम मंदिर के उद्घाटन में अयोध्या का कोई नहीं था. इंडिया गठबंधन ने इनके गढ़ में इन्हें हरा दिया. सपा के नेताओं को पूछो वहा हमारे कार्यकर्ता शेर बनकर खड़े थे. अयोध्या में उन्हें हमने हराया है.
अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे मोदी: राहुल
राहुल गांधी ने दावा किया कि अंदर की बात बताता हूं, अयोध्या के एमपी ने मुझे कहा अयोध्या में तीन सर्वे हुए थे, मोदी अयोध्या से लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें कहा गया था कि अयोध्या लड़े तो हारोगे और राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा. काशी में एक लाख वोटों से जान बचाकर निकले हैं.
'इन्होंने हमारे ऑफिस पर किया हमला'

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









