
राम मंदिर उद्घाटन के हफ्तेभर बाद भी अमेरिकी हिंदुओं का जोश हाई, कार रैली के बाद अब किया ये खास शो
AajTak
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक हफ्ते बाद अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हिंदुओं ने एक खास शो का आयोजन किया. इस दौरान हवाई जहाज से श्रीराम की जय-जयकार करने वाला बैनर लहराया गया. इससे पहले ह्यूस्टन में कार रैली का आयोजन भी किया गया था.
अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुए एक हफ्ता हो गया है. लेकिन अमेरिका में बसे हिंदुओं का जोश अब भी हाई है. अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीयों ने एरियल शो का आयोजन किया. इस दौरान हवाई जहाज से एक बैनर लहराया गया, जिस पर लिखा था 'यूनिवर्स चैंट्स जय श्रीराम' यानी 'ब्रह्मांड में गूंज रहा जय श्रीराम'.
ह्यूस्टन में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. हाल ही में बारिश भी हुई है. इसके बावजूद वहां बसे भारतीयों का उत्साह कम नहीं है. इस एरियल शो को देखने के लिए ह्यूस्टन के अलग-अलग इलाकों में भारतीय जुटे.
जिस विमान पर बैनर लगाया गया था, उसके पायलट का स्वागत भी 'जय श्रीराम' के नारे से किया गया. इस तरह का ये पहला शो था.
इस शो के लिए प्रचार करने वाले फ्लायर पर लिखा था, 'आसमान पर नजर रखें और जब आप अपने इलाके में विमान को देखें तो जय श्रीराम के नारे लगाएं.'
इस खास एरियल शो के आयोजक उमंग मेहता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि 500 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर का उद्घाटन हुआ और इसका उत्सव मनाने के लिए इस शो का आयोजन किया गया.
शो के आयोजकों में से एक डॉ. कुसुम व्यास ने बताया कि अपनी खुशी जाहिर करने का ये एक प्रभावी तरीका था, क्योंकि इतिहास में शायद ये पहली बार है जब श्रीराम की जय-जयकार करने वाला हवाई बैनर उड़ाया गया हो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











