
'राम-कृष्ण को नहीं मानूंगा' शपथ पर घिरे AAP के मंत्री, BJP हमलावर, गौतम ने दी सफाई
AajTak
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के नागपुर में आयोजित बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल होने पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, मनोज तिवारी के साथ ही विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल होने पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं. बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार के मंत्री ने हिंदुओं के इष्ट देवताओं का अपमान किया है. उनके अलावा बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी इस कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल भी राजेंद्र पाल गौतम से नाराज हैं.
दरअसल दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल हुए. जिसमें हिंदुओं के देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई गई. उस समय मंच पर राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे और वो भी शपथ ले रहे थे. इसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेर लिया है. बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि जहां चुनाव होते हैं वहां केजरीवाल और उनके नेता जय श्री राम और कृष्ण कहते थकते नहीं, लेकिन जहां सत्ता में होते हैं वहां ऐसा अपमान.
यह है @AamAadmiParty का दोगलापन । जिस राज्य में चुनाव होते है वहाँ @ArvindKejriwal और उनके गुर्गे,जय श्री राम और जय श्री कृष्ण कहते थकते नहीं। लेकिन जहाँ सत्ता में होते है वहाँ उनके मंत्री (ख़ुद सुनिए) कैसे हमारे इष्ट देवताओं का अपमान करते है। ग़ज़ब है केजरीवाल।@BJP4Delhi pic.twitter.com/kfUCW9782S
'धर्म परिवर्तन कराने वाली एजेंसी बन गई AAP'
कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल के मंत्री दिल्ली में हिंदुओं और हिंदू देवी-देवताओं को गाली दे रहे हैं और खुद केजरीवाल गुजरात में जय श्री कृष्णा के नाम पर वोट मांग रहे हैं. आम आदमी पार्टी अब गरीब हिंदुओं को मुफ्त सामान देकर धर्म परिवर्तन कराने वाली एजेंसी बन गई है. वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने नागपुर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ ली जा रही है. वीडियो ट्वीट करते हुए मनोज तिवारी ने पूछा कि आम आदमी पार्टी इतनी हिंदू विरोधी क्यों है? आप के मंत्री हिंदू धर्म के खिलाफ शपथ ले भी रहे हैं और दिला भी रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









