
रामायण यात्रा का मौका, अयोध्या से जनकपुर तक... राम मंदिरों के करें दर्शन, जानें खर्च
AajTak
अगर आप धार्मिक यात्रा का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. इस विशेष टूर में आप भारत गौरव ट्रेन के जरिए कई पवित्र स्थानों के दर्शन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस यात्रा में आपको किन-किन जगहों पर जाने का अवसर मिलेगा और कुल कितना खर्च आने वाला है.
IRCTC रामायण यात्रा शुरू करने जा रहा है, यह यात्रा भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन के साथ की जाएगी, जो भारत और नेपाल में स्थित उन सभी पवित्र स्थानों को कवर करेगी जो श्रीराम और माता सीता से जुड़े हैं. IRCTC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की है. जहां बताया गया है कि आप भारत गौरव ट्रेन के साथ 16 रात और 17 दिन की श्री रामायण यात्रा कर सकते हैं.
जाने कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका
जानें कुल कितना आएगा खर्च IRCTC के अनुसार, टूर पैकेज की कीमतें तीन कैटेगरी सुपीरियर, डीलक्स और कम्फर्ट के हिसाब से तय की गई हैं. यात्रा की शुरुआत सबसे आप 1,15,180 रुपये, कम्फर्ट कैटेगरी (AC III Tier, Triple Share) में कर सकते हैं. वहीं, सबसे अधिक कीमत 1,85,950 रुपये रखी गई है, जो सुपीरियर कैटेगरी (AC I Cabin, Single Share) के लिए है. बता दें 5 से 11 साल के बच्चों के लिए भी अलग रेट तय किए गए हैं. यह यात्रा 2 दिसंबर 2025 से शुरू होगी.
अधिक जानकारी या बुकिंग के लिए क्लिक करें.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










