
रामलीला मैदान में किसके सिर होगा दिल्ली के सीएम का ताज, साहिल जोशी के साथ देखें दंगल
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के 11 दिन बाद आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा. ओमप्रकाश धनकड़ और रविशंकर प्रसाद केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल होंगे. रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता समेत कई नामों पर चर्चा है. रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. विपक्ष ने सीएम चयन में देरी पर सवाल उठाए हैं. बीजेपी का दावा है कि विधायक ही सीएम का चुनाव करेंगे. दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों की चर्चा है लेकिन अभी तक किसी का नाम तय नहीं हुआ है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता कह रहे हैं कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ही पता है कि मुख्यमंत्री कौन होगा. आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा और कल दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









