
रामलला के लिए दीवानगी, देश के कौने-कौन से साइकिल से अयोध्या पहुंच रहे हैं रामभक्त
AajTak
22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. साइकिल से देश के कौने-कौने से भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के साथ विदेश में भी दिवाली मनाने की तैयारी की जा रही है. पीएम मोदी ने भगवान राम की घर वापसी के लिए सभी देशवासियों से दीपोत्सव मनाने की अपील की है.
22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. करीब 550 साल के इतंजार के बाद यह क्षण आया है. जब राम भक्तों के चेहरों पर सुकून के भाव दिखाई दे रहे हैं. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले 20 साल के मयूर देऊरमल्ले में गजब की रामभक्ति देखने को मिल रही है. वो रामलला के दर्शन के लिए साइकिल से अयोध्या के लिए निकले हैं. इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त साइकिल से अयोध्या पहुंच रहे हैं.
जिले के पोंभुर्णा तहसील के एक छोटे से गांव धनोटी के रहने वाले मयूर देऊरमल्ले करीब एक हजार किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करते हुए 10 दिन का सफर तय कर प्रभु श्रीराम दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे. मयूर को शुभकामनाएं देते हुए लोगों ने विदा किया. इस मौके पर मयुर ने कहा कि वो प्रभु के आशीर्वाद से सभी संकट को पार करता हुआ सकुशल अयोध्या पहुंचेगा और प्रभु राम के दर्शन करेगा.
दंडवत प्रणाम करते हुए जयपुर से अयोध्या निकले 3 दोस्त, 5 महीने बाद होंगे रामलला के दर्शन, Video
साइकिल से अयोध्या के लिए निकले युवा
मयूर देऊरमल्ले की तरह देवरिया जिले के मनीष चौहान और बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी रंजन प्रकाश भी कड़कड़ाती ठंड में साइकिल से ही रामलाल का दर्शन करने अयोध्या निकले हैं. इसके अलावा फर्रुखाबाद के कायमगंज कस्बा निवासी सचिन साइकिल से अकेला ही अयोध्या के लिए निकला है. वो भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर रामलला के दर्शन करेगा.
22 जनवरी को होगी प्रभू रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











