
राममय हुआ US का टाइम्स स्क्वायर, NRI बोले- अयोध्या तो झांकी है, काशी मथुरा बाकी है...
AajTak
राम मंदिर को लेकर भारत की ही तरह विदेशों में भी जश्न का माहौल है. जगह जगह जय श्री राम के नारे लग रहे हैं और लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिला रहे हैं. इसी क्रम में न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर का भी एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि अयोध्या को झांकी है. काशी मथुरा बाकी है.
अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. इस समारोह में देश और विदेश से 7000 से अधिक लोग शामिल हुए। कह सकते हैं कि अयोध्या में हुए इस कार्यक्रम के बाद वो इंतजार ख़त्म हुआ जो भारतीय गुजरे 500 सालों से कर रहे थे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी लोग खासे उत्साहित हैं.
भारत की ही तरह विदेशों में भी जश्न का माहौल है. जगह जगह जय श्री राम के नारे लग रहे हैं और लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिला रहे हैं. इसी क्रम में न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर का भी एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में लोगों का उत्साह बस देखते ही बनता है. वीडियो में जिस तरह से लोग एक जगह जमा होकर नारे लगा रहे हैं साफ़ है कि विदेश में बैठे इन भारतीयों की भी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं है.
जिक्र यदि इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो का हो तो इसमें उपस्थित लोगों द्वारा राम ध्वज लहराते हुए जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे हैं. साथ ही लोगों द्वारा ये भी कहा जा रहा ही कि अयोध्या तो झांकी है मथुरा, काशी बाकी है.
अमेरिका से आए इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा हाथों हाथ लिया जा रहा है और इसपर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
Ayodhya to Jhanki hai, Kashi Mathura Baki hai. This is Times square, US pic.twitter.com/JiY7tj7SSI

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












