
राममय हुआ रायगढ़: छत्तीसगढ़ में भव्य रामलीला महोत्सव को लेकर ऐसी हैं तैयारियां, CM भूपेश बघेल भी होंगे शामिल
AajTak
छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक विभाग की तरफ से भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और उसमें भारत के 14 राज्यों के कलाकार व चार अन्य देशों के कलाकार भाग लेकर समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे. तीन दिवसीय आयोजन में पहले दिन 1 जून को महोत्सव की शुरुआत होगी. जिसमें प्रतिभागी दलों का मार्च पास्ट होगा.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. 1 जून से लेकर 3 जून तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे. स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. स्थानीय रामलीला मैदान में तीन दिनों तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव के लिये विशाल पंडाल तैयार हो गया है. यह पहला मौका होगा जब छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक विभाग की तरफ से भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और उसमें भारत के 14 राज्यों के कलाकार व चार अन्य देशों के कलाकार भाग लेकर समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे.
ऐसी रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा
तीन दिवसीय आयोजन में पहले दिन 1 जून को महोत्सव की शुरुआत होगी. जिसमें प्रतिभागी दलों का मार्च पास्ट होगा. दोपहर 3 बजे से रामायण मंडलियों की प्रस्तुति शुरू होगी. शाम में इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध सिंगर्स शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा की परफॉर्मेंस होगी. इसके बाद 2 जून दोपहर तीन बजे रामायण मंडलियां प्रस्तुति देंगी. शाम को प्रसिद्ध गायक बाबा रघुवंशी और भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा. इसके बाद तीसरे दिन कार्यक्रम के समापन में 3 जून को दोपहर 3 बजे मंडलियों की अंतिम प्रस्तुतियां होंगी. शाम 6 बजे केलो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा. जिसके बाद मशहूर कवि कुमार विश्वास रामकथा कहेंगे और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुति होगी. रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा.
केलो नदी में भी होगा केलो आरती का बड़ा आयोजन
तीन दिन तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के साथ-साथ जिले में हनुमान चालीसा के पाठ के अलावा केलो महाआरती का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आरती में भाग लेकर हनुमान चालीसा के पाठ में भी भाग लेंगे. छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि भारत में होने जा रहे इस रामायण महोत्सव में विशेष तौर पर अरण्यकांड पर रामलीला का मंचन होगा. साथ ही साथ भगवान राम वनवास के समय छत्तीसगढ़ होकर गुजरे थे और इसीलिये राम पथ गमन पर रायगढ़ का विशेष महत्व है.
लगभग पांच हजार से भी अधिक दर्शक एक साथ देख सकेंगे रामलीला

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







