
'रामनवमी पर किसी के बहकावे में न आएं...', ममता ने BJP पर लगाया दंगा भड़काने का आरोप
AajTak
ममता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां टीएमसी नेताओं से या तो बीजेपी में शामिल होने या कार्रवाई का सामना करने के लिए कह रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी, सीबीआई, एनआईए और इनकम टैक्स विभाग जैसी एजेंसियां भाजपा के हथियार के रूप में काम कर रही हैं.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज पुरुलिया में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान ममता ने बीजेपी और जांच एजेंसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एनआईए और सीबीआई भाजपा के भाई-भाई हैं. ईडी और इनकम टैक्स बीजेपी का फंडिंग बॉक्स हैं. हमारे पास लक्ष्मी भंडार है, लेकिन उनके पास ईडी भंडार और सीबीआई भंडार हैं. ममता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां टीएमसी नेताओं से या तो बीजेपी में शामिल होने या कार्रवाई का सामना करने के लिए कह रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी, सीबीआई, एनआईए और इनकम टैक्स विभाग जैसी एजेंसियां भाजपा के हथियार के रूप में काम कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि बीजेपी हर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को यह कहकर डरा रही है कि जब तक वे भाजपा में शामिल नहीं हो जाते, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. हमने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी और यह अब पूरे देश में हो रहा है. देशभर में जहां बेरोजगारी बढ़ रही है, वहीं पीएम मोदी घूम-घूमकर गारंटी की बात कर रहे हैं. असल में उनकी गारंटी है नोटबंदी, सीबीआई, एनआईए, इनकम टैक्स, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग और गरीबों का पैसा रोकना.
'रामनवमी पर किसी के बहकावे में न आएं'
पुरुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने भूपतिनगर में शनिवार की घटना का जिक्र किया, जहां एक विस्फोट मामले में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार करने गई एनआईए की एक टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था. ममता ने लोगों से किसी भी उकसावे में न आने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी 17 अप्रैल को रामनवमी पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काएगी. उन्होंने कहा कि रैलियां आयोजित करें, लेकिन दंगों में शामिल न हों. 19 अप्रैल को मतदान होगा. भगवान राम ने आपको दंगे भड़काने के लिए नहीं कहा था, लेकिन वे ऐसा करेंगे और फिर एनआईए को लाएंगे.
'जब बीजेपी का विरोध करते हैं तो NIA को भेजा जाता है'
ममता ने कहा कि घर-घर में पानी मोदीजी की गारंटी नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल सरकार की गारंटी है. लेकिन भाजपा यह कहती फिर रही है कि वह हर घर को पानी दे रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि राज्य सरकार उनसे कहीं अधिक हिस्सा दे रही है. हम 40% फंड के साथ-साथ जमीन और रखरखाव के लिए भी पैसा देते हैं. वे केवल विज्ञापन और झूठे वादे करते हैं. ममता ने कहा कि जब लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, तो NIA को भेजा जाता है. देर रात महिलाएं जब अपने घरों में सो रही होती हैं, तो बीजेपी स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना उन्हें परेशान करने के लिए एनआईए के अधिकारियों को भेज देती हैं. पहले कई लोग पुलिस की वर्दी पहनते थे और सिंगूर-नंदीग्राम में अत्याचार करते थे. जब हमारी मां-बहनों ने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वे सभी तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना चाहते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







