
'रामनवमी आ रही है, पाप करने वालों को भूलना मत...', नवादा की रैली में क्यों बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के नवादा में विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ब्लॉक पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यहां गठबंधन एक उम्मीदवार खड़ा करता है, तो दूसरा दल कहता है कि असली उम्मीदवार कोई और है. ये मजबूरी में एक साथ आए हैं, INDIA गठबंधन मतलब देश विरोधी नफरती ताकतों का ठिकाना.
लोकसभा चुनाव के माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), बिहार के नवादा पहुंचे. यहां पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए INDIA गठबंधन पर निशाना साधा और इसके साथ ही बीजेपी सरकार के कार्यकाल में हुए कामों को गिनाया. पीएम मोदी ने INDIA ब्लॉक के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि 'वे कहते हैं कि मोदी का गारंटी देना ठीक नहीं है और इसपर बैन लगना चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी का गारंटी देना गैरकानूनी है.' पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता के कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी गारंटी देता है क्योंकि मोदी की नीयत साफ है. मोदी इसलिए गारंटी देता है क्योंकि वो गारंटी पूरी करने के लिए मेहनत करता है.
'राम नवमी आ रही है, पाप करने वालों को भूलना मत...', PM ने ऐसा क्यों कहा?
पिछले दिनों आयोध्या में बनी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्टा हुई, जिसमें विपक्ष के कई दलों ने हिस्सा नहीं लिया. ऐसे नेताओं पर निशाना साधते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी ने गारंटी दी थी कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनेगा, आज राम मंदिर का शिखर आसमान छू रहा है. जो पांच सौ वर्षों में नहीं हो पाया, जिस राम मंदिर के निर्माण को रोकने की कांग्रेस और आरजेडी वर्षों तक कोशिश की, वो बन कर तैयार हो गया. देशवासियों के पैसों से मंदिर बना है, देशवासियों ने बनाया है.
विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनकी क्या दुश्मनी है प्रभु राम, अयोध्या और हमारी विरासत से कि इन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया. इतना ही नहीं, इनके मन में इतना जहर भरा है कि उनकी पार्टी के कुछ लोग प्राण प्रतिष्ठा में आ गए, तो उनको 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. राम नवमी आ रही है, ये पाप करने वालों को भूलना मत. उन्होंने विपक्षी दलों को लेकर आगे कहा कि ये भी जानते हैं कि अगर मोदी की गारंटी ऐसे ही चलती रही, तो इनके वोट बैंक की दुकान बंद हो जाएगी, इसलिए ये लोग मोदी की गारंटी का विरोध कर रहे हैं. INDIA ब्लॉक के पास ना विजन है और ना विश्वसनीयता है. दिल्ली में एक साथ खड़े होते हैं और अलग-अलग राज्यों में एक-दूसरे को गाली देते हैं.
पीएम मोदी ने INDIA ब्लॉक को घेरते हुए कहा कि यहां गठबंधन एक उम्मीदवार खड़ा करता है, तो दूसरा दल कहता है कि असली उम्मीदवार कोई और है, आपस में ही सिर फुटव्वल मचा रखा है. ये मजबूरी में एक साथ आए हैं, INDIA गठबंधन मतलब देश विरोधी नफरती ताकतों का ठिकाना. इस गठबंधन के लोग भारत को बांटने की बात करते हैं. कांग्रेस और आरजेडी एक भी वोट पाने के हकदार नहीं हैं. इन लोगों को सत्ता की लत लगी हुई है. ये सत्ता से बाहर जाते ही पानी से निकली मछली की तरह छटपटाते हैं.
'मोदी मौज करने के लिए नहीं पैदा हुआ...'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







