
रामगढ़: पहले सर्च की पोर्न साइट, फिर रेप के बाद कर दी युवती की हत्या, 30 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
AajTak
झारखंड के रामगढ़ में आंगनबाड़ी सेविका अंजली गड़ी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले का पुलिस ने 30 घंटे में खुलासा कर दिया. आरोपी ट्रक ड्राइवर सुरेंद्र यादव को रांची के खेलारी से गिरफ्तार किया गया. हत्या के बाद आरोपी फरार था और पुलिस की हर गतिविधि को मोबाइल से ट्रैक कर रहा था.
झारखंड के रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविका अंजली गड़ी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया था. पुलिस ने इस मामले में 30 घंटे के भीतर आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सुरेंद्र यादव है, जिसकी उम्र 41 वर्ष है और वह बिहार के गया जिले के शेरघाटी का रहने वाला है. उसे रांची के खेलारी इलाके के एक पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया.
रेप और हत्या के आरोप में ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
अंजली गड़ी का शव शनिवार सुबह सड़क किनारे एक कुट्टी दुकान के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था. इसके बाद आदिवासी समुदाय ने गुस्से में रामगढ़-पतरातु हाईवे को 12 घंटे तक जाम कर दिया था. काफी समझाने के बाद ही जाम हटाया गया.
एसपी अजय कुमार ने मामले की जांच के लिए 14 सदस्यीय एसआईटी टीम बनाई थी. जांच के दौरान कुट्टी दुकान के सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अंजली सड़क किनारे खड़ी थी. तभी एक ट्रक उसके पास आकर रुका और ड्राइवर ने उससे छेड़खानी की. कुछ घंटे बाद उसका शव मिला.
वारदात से पहले सर्च की थी पोर्न साइट

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









