
'राफेल पर फेक न्यूज फैलाई...', फ्रांस ने खोली पाकिस्तान की पोल, भारत को लेकर किया था झूठा दावा
AajTak
फ्रांसीसी नौसेना ने पाकिस्तान के मीडिया द्वारा फैलाए गए दावों का खंडन करते हुए कहा कि फ्रांसीसी कमांडर ने पाकिस्तानी हवाई श्रेष्ठता की पुष्टि नहीं की है और राफेल जेट के नुकसान की खबरें गलत हैं. फ्रांस की नेवी ने पाकिस्तान के जियो टीवी द्वारा प्रकाशित लेख को फ्रांस ने फर्जी और भ्रामक बताया है.
फ्रांसीसी नेवी ने रविवार को पाकिस्तानी मीडिया द्वारा किए गए उन दावों का खंडन किया, जिसमें दावा किया गया था कि एक फ्रांसीसी कमांडर मई 2025 के संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी की हवाई श्रेष्ठता की पुष्टि की और राफेल जेट के नुकसान की बात कही थी. फ्रांसीसी नौसेना ने इन रिपोर्टों को गलत सूचना करार दिया है और जियो टीवी द्वारा प्रकाशित लेख को भ्रामक बताया है.
दरअसल, पाकिस्तान के जियो टीवी ने एक लेख प्रकाशित किया था, जिसमें दावा किया गया था कि फ्रांसीसी कमांडर कैप्टन जैक्विस लाउने ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हवाई मुठभेड़ में पाकिस्तान की श्रेष्ठता की पुष्टि की थी. लेख में ये भी दावा किया गया था कि पाकिस्तानी एयरफोर्स "बेहतर तैयारी" में थी और राफेल फाइटर को चीनी जे-10सी फाइटर की तकनीकी श्रेष्ठता के कारण नहीं गिराया गया था.
'PAK ने फैलाया झूठ'
फ्रांसीसी नौसेना ने अब पाकिस्तान के इस झूठ की पोल खोलते हुए PAK के दावे को फर्जी खबर करार दिया और कहा, 'ये बयान कैप्टन लाउने के हवाले से दिए गए हैं, जिन्होंने किसी भी तरह के प्रकाशन के लिए अपनी सहमति नहीं दी. लेख में व्यापक रूप से गलत और भ्रामक सूचनाएं हैं.'
सोशल मीडिया पर PAK की आलोचना
इस घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू कर दी है, जहां कई लोगों ने इसे पाकिस्तानी मीडिया में भारत-विरोधी दुष्प्रचार करार दिया है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










