
रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग केस... जेल में लग्जरी लाइफ जी रहा आरोपी एक्टर, सेल में मोबाइल-टीवी की सुविधा
AajTak
रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग केस के सह-आरोपी तेलुगु एक्टर तरुण जेल में भी ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है. सूत्रों के अनुसार, तरुण के पास जेल के अंदर मोबाइल फोन और टेलीविजन जैसी सुविधाएं हैं. वह रान्या राव के साथ गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में बंद है.
रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार एक्टर तरुण को जेल के अंदर विशेष सुविधाएं मिल रही हैं. तरुण को जेल में मोबाइल फोन, टेलीविजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. सूत्रों का कहना है कि तरुण के पास जेल में टीवी है, वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी करता है. तरुण के सेल में एक विशेष बिस्तर, स्पेशल खाने की व्यवस्था और मनोरंजन के साधन मौजूद है. इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है.
यहां देखें Video
बता दें कि गोल्ड स्मगलिंग का यह मामला तब सुर्खियों में आया था, जब जांच एजेंसियों ने खुलासा किया कि रान्या राव, जो एक सीनियर IPS अधिकारी की बेटी हैं, उसने 2023 से 2025 के बीच 50 से अधिक बार दुबई की यात्राएं कीं. डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की जांच में सामने आया कि रन्या इन यात्राओं के दौरान गोल्ड स्मगलिंग में शामिल थी.
इसी दौरान तेलुगु एक्टर तरुण पर आरोप लगा कि तरुण ने रन्या को इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई. यह संपर्क फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इवेंट्स और पार्टियों के जरिए हुआ था, जहां दुबई में कुछ कथित कारोबारी और तस्कर मौजूद रहते थे.
यह भी पढ़ें: '45 दिन दुबई की सोलो ट्रिप, मल्टीपल बिजनेस...', गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या राव को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
तरुण को जांच एजेंसियों ने तब गिरफ्तार किया था, जब वह जिनेवा भागने की कोशिश कर रहा था. तरुण की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. अब सवाल उठ रहे हैं कि हाई-प्रोफाइल कैदी को विशेष सुविधाएं कैसे मिल रही हैं. तरुण ने साल 2018 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म परिचयम से पहचान बनाई थी. तरुण के पास अमेरिकी नागरिकता भी है. फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन के दौरान ही तरुण की मुलाकात रन्या राव से हुई थी. इसके बाद गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क की कहानी शुरू हुई.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










