
रानी मुखर्जी ने खरीदा करोड़ों का घर! पड़ोसी होंगे क्रिकेटर पंड्या ब्रदर्स
AajTak
रिपोर्ट्स की मानें तो रानी ने इस फ्लैट के लिए 7.12 करोड़ रुपये कीमत दी है. उनका यह फ्लैट 22 माले वाली बिल्डिंग में मौजूद है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने मुंबई में एक नया आशियाना खरीदा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी ने रुस्मतजी पैरामाउंट कम्युनिटी में 4 प्लस 3 बीएचके फ्लैट लिया है. इस लोकेशन से अरब महासागर का खूबसूरत व्यू देखा जा सकता है. इसके अलावा इस लोकेशन में कई सेलिब्रिटीज के घर खरीदने की भी खबर है. रिपोर्ट्स की मानें तो रानी ने इस फ्लैट के लिए 7.12 करोड़ रुपये कीमत दी है. उनका यह फ्लैट 22 माले वाली बिल्डिंग में मौजूद है.More Related News

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











