
राधा स्वामी सत्संग और सरदार पटेल कोविड सेंटर में आज से कोरोना मरीजों की भर्ती, ये होगी व्यवस्थाएं
AajTak
राधा स्वामी सत्संग केंद्र और सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में 500-500 बेड्स की व्यवस्था की गई है. यहां मरीजों के इलाज से लेकर उनके खाने-पीने और दवाइयां तक सब फ्री मिलेगी.
दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को थोड़ी राहत मिलने वाली है. दरअसल, सोमवार से सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल और छतरपुर के राधा स्वामी सत्संग केंद्र कोरोना मरीजों के लिए खुल जाएंगे. इन दोनों ही जगहों पर सोमवार सुबह 10 बजे से मरीजों को भर्ती किया जाने लगेगा. इन दोनों ही जगहों पर कोरोना मरीजों के लिए 500-500 बेड की व्यवस्था की गई है. हालांकि, यहां भर्ती होने वाले मरीजों के लिए कुछ शर्तें भी हैं. जैसे यहां मरीज सीधे आकर भर्ती नहीं हो सकेंगे. उन्हें डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर (DSO) की तरफ से रेफर किया जाएगा, तभी इन सेंटर पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा. यहां आने के बाद मरीजों का फिजिकल टेस्ट भी होगा. उसके बाद उन्हें बेड अलॉट कर दिया जाएगा. यहां मरीजों के इलाज से लेकर दवाइयां और खाने-पीने की सुविधा फ्री रहेगी.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











